एक्सप्लोरर

DC vs SRH: दिल्ली के खिलाफ जीत से बेहद खुश हैं SRH के कप्तान, मैच के बाद दिया बड़ा बयान

Indian Premier League: सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से दिल्ली के खिलाफ मैच में बल्ले से जहां अभिषेक शर्मा ने अहम भूमिका अदा की, वहीं गेंद से मयंक मार्कंडे ने कमाल दिखाया.

Indian Premier League 2023: आईपीएल के 16वें सीजन के 40वें लीग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 9 रनों से मात देते हुए इस सीजन अपनी तीसरी जीत दर्ज की. सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासें के बल्ले से शानदार अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली. इसके अलावा गेंदबाजी में मयंक मार्कंडे ने 4 ओवरों में सिर्फ 20 रन देते हुए 2 अहम विकेट हासिल किए.

इस मुकाबले में जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान एडेन मार्करम ने अपने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि टीम के शानदार प्रयास से हमें यह जीत मिली. सभी खिलाड़ियों ने अपनी भूमिका को पूरी तरह से निभाया. मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं यदि कोई सही नजरिए से खेलने की कोशिश में असफल होता है. इससे हमें एक खिलाड़ी को समझने में आसानी होती है. इसका पूरा श्रेय टीम को जाना चाहिए.

एडेन मार्करम ने अपने बयान में आगे कहा कि हेनरिक क्लासें शानदार फॉर्म में हैं और अभिषेक ने दिखाया कि वह कितनी कड़ी मेहनत लगातार कर रहा है. क्लासें ने खुद को बैक करते हुए आक्रामक बल्लेबाजी करना जारी रखा. हमें इस मैच में वापसी करने के लिए विकेट हासिल करना था और हमने बीच के ओवरों में 2 अहम विकेट हासिल किए.

गेंदबाजों ने अपनी भूमिका को पूरी तरह से निभाया

मार्करम ने अपने गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि इस पिच पर गेंद थोड़ा रुककर आ रही थी. जिसका लाभ गेंदबाजों ने उठाते हुए शानदार तरीके से सही जगह बॉलिंग की. यह जीत हमारी टीम के आत्मविश्वास को जरूर बढ़ाएगी.

सनराइजर्स हैदराबाद की यह 8 मुकाबलों में तीसरी जीत है और वह इस समय पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर काबिज हैं. टीम को टॉप 4 में जगह बनाने के लिए आने वाले मुकाबलों काफी बेहतरीन खेल दिखाना होगा. हैदराबाद को अपना अगला मैच 4 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है.

यह भी पढ़ें...

Preity Zinta: जब अपनी टीम के लिए बनाए थे 120 आलू के पराठे, पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति ज़िंटा ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget