एक्सप्लोरर

IPL 2023: फाइनल में जगह बनाने के लिए गुजरात और चेन्नई की होगी भिडंत, जानें धोनी-पांड्या की स्ट्रेटजी

IPL 2023 1st Qualifier: आईपीएल 16 के पहले क्वालिफायर मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी. आइए जानते हैं इस मैच में दोनों टीमों की क्या स्ट्रेटजी हो सकती है.

CKS vs GT: आईपीएल 2023 का पहला क्वालिफायर मैच 23 मई, मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. प्लेऑफ का यह पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा. मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी. इस मैच में जीत दर्ज हासिल टीम सीधा फाइनल में जगह बना लेगी. इस मैच में दोनों ही टीमें किस स्ट्रेटजी के साथ मैदान पर उतरेंगी, ये देखने वाली बात होगी. 

एक ओर महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को घरेलू कंडीशन का फायदा होगा, तो दूसरी ओर गुरात टाइटंस इस सीज़न चेपॉक में अपना पहला मैच खेलेगी. इस बात को देखते हुए CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग इस बात की उम्मीद लगा ली है कि क्या हो सकता है. 

मैच में हार्दिक पांड्या के सामने अनुभवी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चुनौती होगी. हार्दिक पांड्या हालांकि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को कहीं न कहीं अच्छे से समझते हैं. भारतीय टीम में उन्होंने धोनी के अंडर में कई मैच खेले हैं. वहीं, आईपीएल में अब तक हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात ने चेन्नई के खिलाफ तीन मैच खेले हैं, जिसमें गुजरात का जीत प्रतिशत 100 रहा है. 

प्राइज़ टैग नहीं देखती दोनों टीमें

इस सीज़न चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम में एक चीज़ काफी समान देखने को मिली है कि दोनों ही टीमों ने महंगे खिलाड़ियों को तवज्जो नहीं दी. एक ओर जहां चेन्नई ने करीब 10 करोड़ रुपये की भारी कीमत वाले कृष्णप्पा गौतम को टीम कॉम्बीनेशन के चलते सिर्फ एक मौका दिया. दूसरी ओर गुजरात ने 6 करोड़ रुपये की कीमत वाले शिवम मावी को एक भी मौका नहीं दिया और उनकी जगह मोहित शर्मा को तरजीह दी. 

गुजरात के लिए चुनौती हो सकती है चेपॉक की पिच

गुजरात टाइटंस आईपीएल 2023 में अपना पहला मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेलेगी. यहां की स्लो पिच गुजरात के लिए चुनौती बन सकती है. चेन्नई के दीपक चाहर पॉवरप्ले में गुजरात के लिए काल साबित हो सकते हैं. 

वहीं दासुन शनाका गुजरात के लिए ऑलराउंडर के अलावा दूसरी तरह से भी कारगर हो सकते हैं. शनाका श्रीलंका नेशनल टीम के कप्तान हैं और चेन्नई से खेलने वाले मथीशा परिथाना और महीष तीक्षणा श्रीलंका के खिलाड़ी हैं और उन्होंने शनाका की कप्तानी में खेला है. ऐसे में दासुन शनाका अपनी टीम गुजरात को पथिराना और तीक्षणा से निपटने के लिए इनपुट देने में कारगर साबित हो सकते हैं. 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं ये बदलाव

यह मैच दोनों के लिए काफी अहम है. ऐसे में चेन्नई और गुजरात अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहेंगी. गुजरात की प्लेइंग इलेवन में तेज़ गेंदबाज़ जोशुआ लिटिल की वापसी हो सकती है. इसके अलावा स्पिनर साई किशोर, यश दयाल की जगह भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं.

वहीं चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में शायद ही कुछ बदलाव देखने को मिले. टीम की ओरे से पारी की शुरुआत डेवोन कॉन्वे के साथ रुतुराज गायकवाड़ कर सकते हैं. इसके अलावा अजिंक्य रहाणे नंबर तीन की भूमिका अदा कर सकते हैं. अब देखना होगा कि दोनों टीमें किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरती हैं और किसे प्लेइंग इलेवन में जगह देती हैं.  

 

ये भी पढ़ें...

खराब फॉर्म से जूझ रहे उमरान मलिक पर भड़के वीरेंद्र सहवाग, बोले- डेल स्टेन के साथ काम करने के बाद भी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget