एक्सप्लोरर

IPL 2022 Qualifier 1: जानें कहां हुई चूक, ये हैं राजस्थान रॉयल्स की हार के तीन बड़े कारण

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: मंगलवार को गुजरात ने राजस्थान को हराकर आईपीएल 2022 के फाइनल में अपनी जगह पक्की की. राजस्थान की हार के पीछे तीन बड़े कारण हैं. RR की हार के कारण इस खबर में पढ़ें.

RR vs GT: कोलकाता के ईडन गार्डन्स ( Eden Gardens) में मंगलवार को खेले गए आईपीएल 2022 (IPL 2022) के पहले क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 7 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही GT की टीम फाइनल में पहुंच गई. अपने डेब्यू सीजन में फाइनल में पहुंचने वाली GT आईपीएल की पहली टीम है. RR ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन बनाए थे. इसके जवाब में GT ने अंतिम ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया. इस मैच में राजस्थान से कुछ गलतियां हुईं जिस कारण उन्हें मैच हारना पड़ा.

10-15 रन कम बनाए
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन टॉस हार गए, ऐसे में उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए. राजस्थान को इस मुकाबले को जीतने के लिए 10-15 रन अतिरिक्त चाहिए थे. ड्यू फैक्टर के चलते गुजरात ने आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. प्रसिद्ध कृष्णा के आखिरी ओवर में डेविड मिलर ने लगातार तीन छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी. कृष्णा को इस मुकाबले में एक भी विकेट नहीं मिला और वह काफी महंगे सबित हुए.

पांड्या-मिलर की पार्टनरशिप
189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. दूसरी ही गेंद पर बोल्ट ने ऋद्धिमान साहा को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद शुभमन गिल और वेड के बीच दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन 8वें ओवर में गिल और 10वें ओवर में वेड पवेलियन लौट गए. अब बल्लेबाजी करने आए मिलर और पांड्या के बीच 106 रन की साझेदारी हुई. राजस्थान की मजबूत गेंदबाजी इस पार्टनरशिप को नहीं तोड़ सकी.

चहल-अश्विन को नहीं मिला विकेट
पूरे सीजन राजस्थान (Rajasthan Royals) की स्पिन जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है. युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने 15 मुकाबलों में 26 विकेट अपने नाम किया हैं. वह पर्पल कैप की लिस्ट में टॉप पर हैं, वहीं अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अब तक 11 विकेट झटके हैं. लेकिन गुजरात के खिलाफ दोनों ही स्पिनर्स फीके नजर आए. यह दोनों गेंदबाज एक भी विकेट नहीं चटका सके. अश्विन ने जहां 10 तो चहल ने 8 की इकॉनमी से रन खर्च किए.

ये भी पढ़ें...

GT vs RR: 19वें ओवर में राजस्थान की तरफ मुड़ा मैच, फिर मिलर ने छक्कों की हैट्रिक लगाकर दिलाई जीत

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में ट्रेंट बोल्ट ने अपने नाम किया ये खास रिकार्ड, जहीर खान को पीछे छोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget