एक्सप्लोरर

IPL 2022: आज नए कप्तानों के साथ भिड़ेंगी पंजाब और बेंगलुरु की टीम, ऐसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. दूसरे मैच में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगे. मैच 7.30 पर शुरू होगा.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स की भिड़ंत रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु से होगी. दोनों टीमों के बीच अब तक 28 मैच खेले जा चुके हैं. इनमें 13 में RCB को जीत मिली है, जबकि 15 मुकाबले पंजाब ने जीते हैं. यानी मुकाबला लगभग टक्कर का है.

इस बार दोनों ही टीमें नए कप्तानों के साथ आपस में टकराएगी. पंजाब की कमान जहां मयंक अग्रवाल के हाथ में होगी, वहीं RCB को फाफ डु प्लेसिस लीड करेंगे. दोनों ही टीमें आज तक IPL ट्रॉफी नहीं जीत पाई हैं. ऐसे में इस बार नए कलेवर के साथ ये टीमें अपना पहला खिताब जीतने के प्रयास की शुरुआत बेहतर अंदाज में करना चाहेंगी.

पंजाब में हैं एक से बढ़कर एक धुरंधर
इस IPL में पंजाब की टीम सबसे मजबूत नजर आती है. फ्रेंचाइजी ने महज दो खिलाड़ियों को रिटेन कर नीलामी के लिए काफी रुपये बचाए थे. उन्होंने अपनी भारी-भरकम पर्स का सही उपयोग कर एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी जमा किए हैं. ओपनिंग में जहां मयंक अग्रवाल और शिखर धवन जैसे बल्लेबाज हैं तो मध्यक्रम को लियाम लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ी मजबूती देते हैं. आखिरी में इनके पास शाहरुख खान और ओडिन स्मिथ जैसे दमदार फिनिशर भी हैं, जो धमाकेदार बल्लेबाजी कर सकते हैं.

पंजाब के लिए पहले मैच में कगिसो रबाडा और जॉनी बेयरस्टो जैसे खिलाड़ी नहीं होंगे. खासकर रबाडा की कमी पंजाब को खल सकती है. रबाडा के बिना पंजाब का गेंदबाजी आक्रमण थोड़ा फीका नजर आ सकता है. पंजाब को इस मैच में हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर जैसे गेंदबाजों से काम चलाना पड़ेगा.

पंजाब की संभावित प्लेइंग-11: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह/जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, भानुका राजपक्षे, ओडेन स्मिथ, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर और संदीप शर्मा.

RCB की गेंदबाजी मजबूत, बल्लेबाजी में गहराई की कमी
RCB का गेंदबाजी आक्रमण अच्छा है. टीम में हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और डेविड विली जैसे तेज गेंदबाज हैं. टीम के पास वानिंदु हसरंगा के रूप में अच्छा स्पिनर भी है. लेकिन बल्लेबाजी में इस टीम के पास गहराई की कमी है. टीम में विराट और डुप्लेसिस ही बड़े नाम हैं. बाकी दिनेश कार्तिक भी हैं जो कुछ हद तक बेहतर फिनिशर हो सकते हैं. इनके अलावा RCB अनुज रावत, शेरदन रदरफोर्ड और महिपाल लोमरोर जैसे खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है. बता दें कि इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल और जोस हेजलवुड टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे 

आरसीबी की संभावित प्लेइंग-11: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, वनिंदु हसरंगा, डेविड विली और मोहम्मद सिराज.

यह भी पढ़ें-

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के लिए इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, ये हैं टीम के 10 बड़े रिकॉर्ड

IPL 2022: 'विवाद' नहीं 'प्रैंक' था राजस्थान रॉयल्स में कल हुआ पूरा घटनाक्रम, इस फेक ऑडिशन वीडियो के साथ खुला राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget