एक्सप्लोरर

IPL 2022: पंजाब किंग्स के लिए बेहद अहम है यह खिलाड़ी, अकेले दम पर जिता सकता है खिताब

फ्रेंचाइजी ने इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस सीज़न में अभी तक इस खिलाड़ी का प्रदर्शन शानदार रहा है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीज़न का घमासान जारी है. सभी 10 टीमें खिताब जीतने के लिए जंग लड़ रही हैं. भले ही आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स ने अभी तक खिताब नहीं जीता है, लेकिन इस सीज़न यह टीम चैंपियन बन सकती है. दरअसल, इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन अकेले दम पर टीम को खिताब जिता सकते हैं. 

11.50 करोड़ में बिके थे लिविंगस्टोन

लियाम लिविंगस्टोन की विस्फोटक बल्लेबाज़ी और स्पिन गेंदबाजी को देखते हुए पंजाब किंग्स ने उन्हें आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस सीज़न के तीन मैचों में लिविंगस्टोन अब तक 168.97 के स्ट्राइक रेट से 98 रन बना चुके हैं. इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है. टूर्नामेंट में लिविंगस्टोन के बल्ले से अब तक आठ छक्के निकल चुके हैं. इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने दो विकेट भी लिए हैं. 

टी20 क्रिकेट के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं लिविंगस्टोन

बता दें कि लियाम लिविंगस्टोन टी20 क्रिकेट के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं. इस फॉर्मेट के 170 मैचों में लिविंगस्टोन के नाम 144.55 के स्ट्राइक रेट से 4208 रन हैं. इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 24 अर्धशतक निकले. इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 71 विकेट भी झटके हैं. 

बड़ी हिट लगाने में माहिर हैं लिविंगस्टोन

गौरतलब है कि लियाम लिविंगस्टोन की खासियत अटैकिंग क्रिकेट खेलना है. वह बड़ी हिट लगाने के लिए जाने जाते हैं. टी20 क्रिकेट में उनके बल्ले से अब तक 251 छक्के और 293 चौके निकल चुके हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल के 17 मैचों में वह 20 छक्के जड़ चुके हैं. 

यह भी पढ़ें- 

IPL 2022: KKR के खिलाफ कैसी बल्लेबाज़ी करते हैं रोहित शर्मा, आंकड़ों से हुआ ये खुलासा

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, यह दिग्गज खिलाड़ी चोट के कारण टूर्नामेंट से हुआ बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली

'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?

Embed widget