एक्सप्लोरर

CSK New Captain: MS धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी, अब रवींद्र जडेजा होंगे CSK के नए 'सर'

महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके की कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंप दी है, लेकिन वे चेन्नई की तरफ से आईपीएल में खेलते रहेंगे. चेन्नई की टीम ने यह जानकारी दी है.

आईपीएल 2022 शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंप दी है. इस बात की जानकारी गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से दी गई. धोनी ने अपने इस फैसले से पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. चेन्नई ने एक बयान जारी कर कहा, "एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कमान सौंपने का फैसला किया है और टीम का नेतृत्व करने के लिए रविंद्र जडेजा को चुना है. जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं, सीएसके का नेतृत्व करने वाले वे तीसरे खिलाड़ी होंगे. धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे." 

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई के लिए सबसे सफल कप्तान साबित हुए हैं और उन्होंने अपनी कप्तानी में चार बार चेन्नई को आईपीएल का खिताब जिताया है. चेन्नई ने साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी. इसके अलावा कई बार टीम फाइनल तक भी पहुंची, लेकिन खिताब से चूक गई. धोनी की कप्तानी में चेन्नई आईपील की सबसे दमदार टीम के तौर पर उभरी और अब तक दबदबा कायम रखा है. देखने वाली बात होगी कि जडेजा टीम का नेतृत्व किस तरह करेंगे और टीम कैसा प्रदर्शन करेगी. जडेजा भी पिछले कई सालों से टीम के लिए काफी अहम खिलाड़ी साबित हुए हैं. इस बार वे एक नई भूमिका में नजर आएंगे. 

चेन्नई के मुताबिक धोनी ने भले ही कप्तानी जडेजा को सौंप दी है, लेकिन वे टीम के साथ खिलाड़ी के तौर पर जुड़े रहेंगे. इसका फायदा निश्चित तौर पर टीम को मिलेगी. धोनी न सिर्फ कप्तानी से टीम को आगे ले जाते हैं, बल्कि एक बेहतरीन फिनिशर की भूमिका भी निभाते हैं. पिछले सीजन में उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ पारी से टीम को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. धोनी के इस फैसले से सवाल उठता है कि क्या वे इस सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं? धोनी अपने चौंकाने वाले फैसलों के लिए जाने जाते हैं और इस सवाल का जवाब काफी मुश्किल है. 

यह भी पढ़ेंः IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छी खबर, जल्द टीम से जुड़ेगा यह स्टार ऑलराउंडर

IPL 2022: रवि शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- विराट के कंधों से उतरा कप्तानी का बोझ, अब आईपीएल में मचाएंगे धमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget