एक्सप्लोरर

LSG vs DC: केएल राहुल ने लखनऊ सुपर जाएंट्स की जीत का इन्हें दिया क्रेडिट, बताया टीम में कहां है सुधार की जरूरत

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेट से जीत में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रयास की तारीफ की.

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुरुवार को छह विकेट से जीत में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रयास की प्रशंसा की. लेकिन साथ ही कहा कि टीम को पावरप्ले में रन नहीं देने पर काम करना होगा. दिल्ली ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 52 रन बनाये थे लेकिन इसके बाद लखनऊ के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी करके उसे तीन विकेट पर 149 रन ही बनाने दिये. लखनऊ ने चार विकेट पर 155 रन बनाकर जीत दर्ज की.

राहुल ने मैच के बाद कहा, ‘‘गेंदबाजी में हमने बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन पावरप्ले में (रनों पर अंकुश लगाने के लिए) काम करना होगा. हमने जज्बा दिखाया. पावरप्ले के बाद गेंदबाजों ने बात की और उन्होंने सही लाइन व लेंथ का पता किया और उस पर अच्छी तरह से अमल किया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता था कि हमें कितना लक्ष्य हासिल करना है. ओस का प्रभाव सभी टीम के दिमाग में बैठा हुआ है और इसलिए टॉस जीतकर सभी टीम पहले क्षेत्ररक्षण कर रही हैं.’’

गौरतलब है कि दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए. इसके जवाब में लखनऊ ने 19.4 ओवरों में मैच जीत लिया. इस दौरान टीम के लिए क्विंटन डिकॉक ने शानदार पारी खेली. 

अगर आईपीएल 2022 में लखनऊ के प्रदर्शन पर नजर डालें तो वह प्रभावी रहा है. लखनऊ ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया है. इससे पहले टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद पर शानदार जीत हासिल की थी. लखनऊ ने अब तक खेले 4 में से एक मैच में हार का सामना किया है. उसे पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने हराया था.

यह भी पढ़ें : LSG vs DC: जब रवि बिश्नोई के बिछाए खतरनाक जाल में फंसे डेविड वॉर्नर, देखें कैसे आसानी से गंवा बैठे विकेट

IPL 2022: विस्फोटक फिफ्टी के बाद सोशल मीडिया पर छाए पृथ्वी शॉ, लोगों ने बताया जयसूर्या

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget