एक्सप्लोरर

IPL 2022: बेजोड़ हैं ये पांच भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी, इस सीजन कर सकते हैं डेब्यू

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत होने में अब चंद दिन ही बाकी रह गए हैं. देश और विदेश के सभी कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी टीमों से जुड़कर तैयारी शुरू कर चुके हैं.

हर बार की तरह इस बार भी IPL में भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों पर खास नजर रहने वाली है. दरअसल, अनकैप्ड खिलाड़ी हमेशा से IPL में चौंकाने वाला प्रदर्शन करते रहे हैं. इस बार भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय टीम से भले ही एक भी मुकाबला नहीं खेला हो लेकिन IPL में धमाल मचाने की क्षमता जरूर रखते हैं. इन खिलाड़ियों में भारत की अंडर-19 टीम के खिलाड़ी खास तौर पर शामिल हैं. इन खिलाड़ियों का इस बार IPL डेब्यू लगभग तय माना जा रहा है. जानिए ये खिलाड़ी कौन-कौन हैं..

राजवर्धन हंगरगेकर: अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपने लंबे-लंबे छक्के से पहचान बनाने वाले राजवर्धन हंगरगेकर चेन्नई सुपर किंग्स की स्क्वॉड में शामिल हैं. यह खिलाड़ी बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी में भी लाजवाब है. CSK की तैयारियों में इस खिलाड़ी को खास तौर पर देखा जा रहा है. ऐसे में इस भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी का इस बार IPL डेब्यू तय माना जा रहा है.

आर साई किशोर: 25 वर्षीय यह स्पिनर गुजरात टाइटंस की स्क्वॉड का हिस्सा है. यह उन अनकैप्ड भारतीयों में से एक हैं जो इस बार अपना IPL डेब्यू कर सकते हैं. तमिलनाडु के साई किशोर ने हाल ही में हुए घरेलू टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन किया है. बाएं हाथ के साई स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ ठीक-ठाक बल्लेबाजी भी कर लेते हैं.

यश ढुल: भारत को इस बार अंडर-19 वर्ल्ड कप इसी खिलाड़ी की कप्तानी में मिला है. वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यश की शतकीय पारी ने सबका दिल लूट लिया था. रणजी ट्रॉफी 2022 में भी यह खिलाड़ी छाया रहा है. ऐसे में इनका IPL डेब्यू तय माना जा रहा है. यश दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं.

तिलक वर्मा: मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद के इस बल्लेबाज को 1.7 करोड़ में खरीदा है. क्रिकेट के जानकार इस खिलाड़ी में भविष्य का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देखते हैं. ऐसे में यह खिलाड़ी पहली बार IPL मुकाबला खेल सकता है.

राज अंगद बावा: अंडर-19 वर्ल्ड कप में इस ऑल राउंडर ने बल्ले और गेंद दोनों से लाजवाब प्रदर्शन किया था. फाइनल मुकाबले में यही खिलाड़ी 'प्लेयर ऑफ दी मैच' चुना गया था. रणजी 2022 के अपने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर राज बावा ने विकेट चटकाया था. इस खिलाड़ी में अपार संभावनाएं देखते हुए मेगा ऑक्शन में जमकर बोली लगी थी. आखिर में पंजाब ने राज बावा को 2 करोड़ में खरीदा था. इस खिलाड़ी का भी इस बार IPL डेब्यू तय माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें..

Watch: मोटरसाइकिल रेस शुरू होने के ठीक पहले हुआ भयानक हादसा, बाइक ने हवा में खाई 9 पलटी

IPL में इन गेंदबाजों ने फेंकी हैं सबसे ज्यादा डॉट बॉल, टॉप पर हैं हरभजन सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget