एक्सप्लोरर

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर, जल्द टीम से जुड़ेगा यह धाकड़ गेंदबाज

Mumbai Indians News: मुंबई की टीम को तेज गेंदबाजों की कमी खल रही है. यही वजह है कि अब तक टीम इस सीजन में एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है. अब यह गेंदबाज टीम के साथ जुड़ जाएगा.

IPL 2022: तेज गेंदबाजों की कमी से जूझ रही मुंबई इंडियंस (MI) के लिए अच्छी खबर है. जल्द ही अनुभवी गेंदबाज धवल कुलकर्णी मुंबई के कैंप से जुड़ जाएंगे. आईपीएल की मेगा नीलामी में इस बार धवल कुलकर्णी अनसोल्ड रहे थे, उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था. फिलहाल वे आईपीएल में कमेंट्री कर रहे हैं. वह अब अपने ऑन-फील्ड असाइनमेंट को फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक धवल कुलकर्णी अप्रैल के अंत तक यानी अगले 1 सप्ताह में मुंबई के कैंप से जुड़ जाएंगे और इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. मुंबई की टीम ने 2020 की नीलामी में कुलकर्णी को 75 लाख रुपये में खरीदा था. पिछले सीजन में भी वे मुंबई की तरफ से खेले थे, लेकिन उन्हें कुछ मैचों में ही मौका मिला था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए कुलकर्णी को जोड़ने के इच्छुक हैं. मुंबई से होने के कारण कुलकर्णी को अच्छी तरह पता है कि मुंबई और पुणे की पिचों पर कैसे गेंदबाजी करनी है. अभी तक इस सीजन में मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह को छोड़कर सभी गेंदबाजों ने बुरी तरह संघर्ष किया है. यह एक बड़ा कारक रहा है, जिसके कारण टीम को अपने पहले छह गेम हारने पड़े. 

अब तक ऐसा रहा धवल कुलकर्णी का आईपीएल करियर

आईपीएल में अब तक धवल कुलकर्णी ने 92 मुकाबले खेले हैं जिनमें 82 बल्लेबाजों को आउट किया है. वे आईपीएल के सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं और लंबे समय से इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं. वह मुंबई के अलावा अन्य टीमों से भी इस टूर्नामेंट में खेल चुके हैं. आईपीएल के इस सीजन में अभी तक मुंबई इंडियंस का खाता नहीं खुला है और टीम ने सभी छह मुकाबले गंवा दिए हैं. जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई दूसरा तेज गेंदबाज उनका साथ नहीं दे पा रहा. यही कारण है कि धवल कुलकर्णी को टीम के साथ जोड़ने की कवायद की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः IPL 2022: वॉर्नर की बल्लेबाजी से खुश नहीं हैं उनकी बेटियां! पूछा- आप बटलर की तरह शतक क्यों नहीं लगाते

MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खूब चलता है रोहित शर्मा का बल्ला, अब तक बरसाए इतने रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget