एक्सप्लोरर

IPL 2022: ऋषभ पंत की कप्तानी से प्रभावित हुआ टीम इंडिया का पूर्व खिलाड़ी, कहा- अकेले दिला सकते हैं जीत

Rishabh Pant IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की तारीफ हुई है. एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा है कि पंत टीम को अकेले जीत दिलाने में सक्षम हैं.

Rishabh Pant Delhi Capitals Suresh raina IPL 2022: भारत के पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज सुरेश रैना ने कहा कि ऋषभ पंत ने आईपीएल 2022 में दिल्ली के कप्तान के रूप में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन किसी को उनके रन ना बनाने से चिंतित नहीं होना चाहिए, क्योंकि वह अपने फॉर्म पाने से बस एक कदम दूर हैं. आईपीएल 2022 के नौ मैचों में पंत ने 33.43 की औसत और 149.04 के अच्छे स्ट्राइक-रेट से 234 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम कोई अर्धशतक या शतक नहीं है. उनकी कप्तानी में दिल्ली चार जीत से आठ अंक के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है.

गुरुवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली का मैच उन्हें अंक तालिका में ऊपर जाने और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपनी स्थिति को मजबूत करने का मौका देगा.

रैना ने कहा, "पंत कप्तान के रूप में अच्छा काम कर रहे हैं. उन्होंने कुलदीप यादव का बहुत अच्छा उपयोग किया है और अब वह दिल्ली के लिए मैच जीत रहे हैं. लेकिन पंत बल्ले से धमाल करने में असफल रहे हैं. वह एक बड़े खिलाड़ी हैं और कोच रिकी पोंटिंग के साथ हैं. वह अपने फॉर्म से एक कदम दूर हैं. साथ ही, उनका मानना है कि दिल्ली कैपिटल एक अच्छी टीम की तरह नहीं खेल रही है. टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी जिम्मेदारी लेनी होगी और योगदान देना होगा."

रैना के विचारों से भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सहमति जताते हुए कहा है कि पंत को यह तय करना होगा कि आने वाले मैचों में बल्ले के साथ उनका दृष्टिकोण कैसा होना चाहिए.

उन्होंने कहा, "ऋषभ पंत को यह तय करना होगा कि वह पूरे 20 ओवर खेलना चाहते हैं या वह एक विस्फोटक बल्लेबाज की भूमिका निभाना चाहते हैं. कप्तान पंत को टीम के हित में फैसला करना होगा. पंत में अकेले मैच जीताने की क्षमता है, लेकिन एक बल्लेबाज के रूप में उनका प्रदर्शन इस साल अच्छा नहीं रहा है. इसलिए, मुझे लगता है कि एक कप्तान के रूप में और एक बल्लेबाज के रूप में भी सफल होने का दबाव होगा."

यह भी पढ़ें : DC vs SRH: युजवेंद्र चहल से नंबर 1 का ताज छीन सकते हैं कुलदीप यादव, बस लेने होंगे इतने विकेट

IPL 2022: ग्लेन मैक्सवेल को मोईन और जडेजा की वजह से मिली विकेट लेने में मदद, जानिए कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget