एक्सप्लोरर

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा यह ऑलराउंडर, बताया क्या होगा खास प्लान

राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर डेरिल मिशेल का मानना है कि आईपीएल के आगे बढ़ने के साथ पिचें धीमी हो जाएंगी.

राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर डेरिल मिशेल को लगता है कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सभी टीमों के लिये पिचों के अनुसार खुद को ढालना अहम होगा, क्योंकि जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, पिचें धीमी होती चली जायेंगी. इस सीजन में राजस्थान का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से है. यह मुकाबला पुणे में 29 मार्च को खेला जाएगा.

अपने पहले आईपीएल सत्र में प्रभाव छोड़ने की उम्मीद लगाने वाले मिशेल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जैसे जैसे लीग चरण खत्म होगा, पिचें निश्चित रूप से धीमी होंगी. बतौर टीम हमारे लिये अनुकूलित होना और उस पिच पर सही मानसिकता के साथ खेलना अहम होगा.’’

राजस्थान रॉयल्स ने मिशेल को 75 लाख रूपये में खरीदा था और 30 वर्षीय खिलाड़ी जिस तरह भी संभव हो, टीम की जीत में योगदान करना चाहता है. उन्होंने कहा, ‘‘मेरा लक्ष्य है कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाऊं. मुझे गर्व है कि मैं यहां राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं और टीम को मैदान के अंदर मदद करने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ करूंगा.’’

वहीं मिशेल के ट्रांस-तस्मानियाई प्रतिद्वंद्वी से आईपीएल साथी बने नाथन कूल्टर नाइल और श्रीलंका के महान क्रिकेटर लसिथ मलिंगा के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं जो टीम के तेज गेंदबाजी कोच के तौर पर राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हैं. कूल्टर नाइल ने अपने पूर्व मुंबई इंडियंस साथी मलिंगा के बारे में कहा, ‘‘वह अविश्वसनीय है, जब मैं मुंबई में था तो उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखना शानदार था और अब रॉयल्स में.’’

इस ऑस्ट्रेलियाई ने कहा, ‘‘उनके नेतृत्व में ट्रेनिंग करना और तैयारी करना अच्छा मौका है कि उन्हें देख सकें कि वह गेंदबाजी के बारे में क्या सोचते हैं और इसे कैसे देखते हैं.’’

यह भी पढ़ें : MS Dhoni Captaincy Record: महेंद्र सिंह धोनी ने जडेजा को सौंपी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी, IPL में अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड

IPL 2022: इन गेंदबाजों ने IPL में सबसे ज्यादा बार झटके हैं 4 विकेट, टॉप पर हैं सुनील नरेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget