एक्सप्लोरर

IPL 2021: सिराज ने की शाहबाज की तारीफ, विराट के इस फैसले से बदला मैच

IPL 2021: बुधवार को खेले गए मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ एक वक्त ऐसा था जब आरसीबी की हार तय लग रही थी. लेकिन विराट कोहली के एक फैसले ने मैच को टीम की झोली में डाल दिया.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में आरसीबी ने बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 6 रन से मात देकर अपनी दूसरी जीत हासिल की. आरसीबी की जीत में ऑलराउंडर शाहबाज अहमद का अहम योगदान रहा. आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का मानना है कि स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला शाहबाज अहमद ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच जिताने वाला प्रदर्शन करके अपनी उपयोगिता साबित कर दी है .

अहमद ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर मैच की तस्वीर पलट दी. आरसीबी ने आठ विकेट पर 149 रन का स्कोर बनाने के बावजूद छह रन से मैच जीत लिया. सिराज ने कहा, ''शाहबाज अहमद और रजत पाटीदार दोनों ने अभ्यास मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था. बतौर हरफनमौला शाहबाज के आने से हमें एक अतिरिक्त विकल्प मिला. विकेट धीमा था और टर्न ले रहा था जिस पर शाहबाज असरदार साबित हुआ.''

शाहबाज ने 17वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे और अब्दुल समाद के विकेट लिये. सिराज ने कहा, ''वाशिंगटन सुंदर के भी ओवर बाकी थे लेकिन विराट भाई ने सोचा कि क्रीज पर दो खब्बू बल्लेबाज हैं तो बायें हाथ के स्पिनर को लगाना चाहिए. उसने अपने पहले ओवर में मनीष पांडे को परेशान किया था . उसे ओवर सौंपने का फैसला सही साबित हुआ.''

आरसीबी के नाम दो जीत

बता दें कि आरसीबी के लिए अब तक 14वां सीजन शानदार रहा है. आरसीबी ने इस सीजन के पहले मैच में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराया था. विराट कोहली की टीम आईपीएल के 14वें सीजन में 4 प्वाइंट्स हासिल करके नंबर वन बनी हुई है. 

इस साल ग्लैन मैक्सवेल की वजह से आरसीबी की बैटिंग लाइनअप काफी मजबूत हो गया है और उसके पास पहली बार खिताब नाम करने का अच्छा मौका है.

RR vs DC: रबाडा की वापसी से मजबूत नजर आती हैं दिल्ली की गेंदबाजी, RR के खिलाफ ये हो सकती है Playing 11

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget