एक्सप्लोरर

IPL 2021: शिखर धवन ने विराट कोहली को पछाड़ा, CSK के खिलाफ हासिल किया बेहद ही खास मुकाम

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 14 के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन ने 85 रन की शानदार पारी खेली. इस पारी के साथ ही शिखर धवन ने ना सिर्फ विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा है बल्कि बेहद ही खास मुकाम भी हासिल कर लिया है.

IPL 14: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीत के साथ अपने सफर का आगाज किया. शिखर धवन की 85 रन की पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके को 7 विकेट से मात दी. शिखर धवन अपनी इस पारी के साथ ही आईपीएल के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब हो गए हैं. 

सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शिखर धवन ने आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को पछाड़ दिया है. 85 रन की पारी के बाद धवन के सीएसके के खिलाफ 910 रन हो गए हैं. इस मैच से पहले तक विराट कोहली सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. विराट कोहली ने सीएसके के खिलाफ 901 रन बनाए हैं.

शिखर धवन की पारी में 10 चौके भी शामिल रहे. शिखर धवन आईपीएल के इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 600 चौके लगाए हैं. शिखर धवन आईपीएल में अब तक 601 चौके जड़ चुके हैं. डेविड वार्नर 510 चौके के साथ दूसरे और विराट कोहली 507 चौकों के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद हैं.

वार्नर का रिकॉर्ड भी तोड़ा

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शिखर धवन अब तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. शिखर धवन ने डेविड वार्नर को पीछे छोड़ दिया है. धवन आईपीएल में विराट कोहली और सुरेश रैना के बाद तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. 

बता दें कि टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 188 रन बनाए थे. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शिखर धवन ने पृथ्वी शॉ के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 138 रन की पार्टनरशिप की. दिल्ली ने 18.4 ओवर में सीएसके द्वारा मिले लक्ष्य को हासिल करके आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान पा लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget