एक्सप्लोरर

IPL 2021: Rishbah Pant ही बने रहेंगे Delhi Capitals के कप्तान, प्रोमो शूट में हुए शामिल

IPL 2021: आईपीएल 14 के बाकी बचे मैचों में दिल्ली कैपिलटल्स का कप्तान कौन होगा इस बात को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे. लेकिन अब पंत के ही कप्तान बने रहने की जानकारी सामने आई है.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 14 के दूसरे हिस्से का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स ने बता दिया है कि आईपीएल 14 के बाकी बचे मैचों में टीम का कप्तान कौन होगा. दिल्ली कैपिटल्स ने श्रेयश अय्यर की वापसी के बावजूद ऋषभ पंत को ही कप्तान बनाए रखने का फैसला किया है. 

दिल्ली कैपिटल्स के रेगुलर कप्तान श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटिड ओवर्स सीरीज में चोटिल होने की वजह से आईपीएल 14 से बाहर हो गए थे. श्रेयश अय्यर के चोटिल होने के कारण पंत को पिछले सत्र की शुरुआत में कप्तान बनाया गया था. लेकिन अय्यर की वापसी के बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान को लेकर सवाल खड़ा हो गया था.

बीसीसीआई की ओर से ऋषभ पंत के कप्तान बने रहने की जानकारी सामने आई है. बोर्ड के एक सीनियर सूत्र ने कहा, ''पिछले सप्ताह स्टार स्पोटर्स ने आईपीएल प्रबंधन की मदद से 14वें सीजन के दूसरे हिस्से के लिये कुछ प्रोमो शूट किए. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट के बीच यह शूटिंग की गई. आरसीबी के कप्तान विराट कोहली, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल इंग्लैंड में हैं.''

यूएई में हैं श्रेयश अय्यर 

प्रोमो शूट से इस बात की जानकारी मिली है कि ऋषभ पंत ही 14वें सीजन के बाकी बचे मैचों के लिए टीम के कप्तान बने रहेंगे. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के एक सीनियर अधिकारी ने भी ऋषभ पंत के ही कप्तान बने रहने के संकेत दिए थे. अधिकारी का मानना था कि अय्यर को दोबारा टीम की कमान संभालने में थोड़ा और वक्त लगेगा.

बता दें कि कंधे की चोट से उबरकर श्रेयश अय्यर अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. अय्यर दिल्ली कैपिटल्स के साथ यूएई में ट्रेनिंग कर रहे हैं. बतौर बल्लेबाज आईपीएल 14 के बाकी बचे मैचों के दौरान अय्यर नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नज़र आ सकते हैं. 

Tokyo Paralympics: Pramod Bhagat ने फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, भारत के लिए एक और मेडल पक्का

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Embed widget