एक्सप्लोरर

IPL 2021: आरसीबी में आते ही बदली मैक्सवेल की किस्मत, हैदराबाद के खिलाफ दिलाई टीम को जीत

IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में आते ही ग्लैन मैक्सवेल का बल्ला जमकर चलने लगा है. मैक्सेवल के शानदार अर्धशतक की बदौलत आरसीबी की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की है.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन अभी अपने शुरुआती दौर में है, लेकिन हर दिन बेहद ही रोमांचक मैच होने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है. बुधवार को बेहद ही रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली की आरसीबी ने लगभग हारी हुई बाजी को अपने नाम कर लिया. आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. 

हैदराबाद ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 20 ओवर में 149 रन पर रोक दिया था. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए डेविड वार्नर और मनीष पांडी की अच्छी पारियों की बदौलत हैदराबाद की जीत लगभग तय हो चुकी थी. लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद विराट कोहली की टीम ने शानदार वापसी और हैदराबाद को 20 ओवर में 143 रन पर ही रोक दिया. इस तरह से आरसीबी ने 2009 के बाद पहली बार आईपीएल के एक सीजन के अपने पहले दो मैचों में जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की. 

150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वार्नर ने 54 रन की शानदार पारी खेली, जबकि मनीष पांडे ने 38 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया. इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए बहुमूल्य 83 रनों की साझेदारी की. वार्नर का विकेट 96 के कुल योग पर गिरा. वार्नर को काइल जेमिसन ने डेनियर क्रिस्टीयन के हाथों कैच कराया.

हैदराबाद को जीत के लिए 24 गेंदों पर 35 रनों की जरूरत थी.17वां ओवर लेकर आए शाहबाज अहमद ने बेयरस्टो को पहली ही गेंद पर आउट कर हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ा दीं. वह यही नहीं रुके और अगली गेंद पर पांडेय को भी चलता कर हैदराबाद को और मुश्किल में डाल दिया. आखिरी में हैदराबाद की टीम लक्ष्य से 6 रन दूर रह गई.

मैक्सवेल ने खेली शानदार पारी

इससे पहले, बेंगलोर ने इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 149 रन बनाए. बेंगलोर की ओर से ग्लैन मैक्सवेल ने 41 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 59 रन और कप्तान विराट कोहली ने 29 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 33 रन बनाए. मैक्सवेल को अपनी इस शानदार फिफ्टी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया.

हैदराबाद की ओर से जेसन होल्डर ने तीन विकेट और राशिद खान ने दो विकेट लिए जबकि भवनेश्वर कुमार, शाहबाज नदीम और टी. नटराजन ने एक-एक विकेट लिया.

Video: सिर्फ 33 रन बनाकर आउट हुए विराट कोहली का दिखा गुस्सा, बैट से कुर्सी गिराते आए नजर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget