एक्सप्लोरर

IPL 2021: क्या लगातार तीन हार से परेशान है CSK? टीम की तरफ से आया चौंकाने वाला बयान

IPL 2021: धोनी की सीएसके ने लगातार तीन मैच गंवाए हैं. मिडिल ऑर्डर का लगातार फ्लॉप होना सीएसके की चिंता का सबब बन गया है.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 14 के आखिरी लीग राउंड मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स का खराब प्रदर्शन जारी है. सीएसके को प्लेऑफ से पहले लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा. टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने हालांकि मिडिल ऑर्डर के खराब प्रदर्शन का बचाव किया और कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है. 

आईपीएल के यूएई शिफ्ट होने के बाद टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मोईन अली, महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. अधिकतर मैचों में सीएसके को रुतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस की सलामी जोड़ी और मिडिल ऑर्डर में रवींद्र जडेजा के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते जीत मिली है. 

फ्लेमिंग ने पंजाब किंग्स से मिली छह विकेट की हार के बावजूद अपने खिलाड़ियों का बचाव किया. उन्होंने कहा, ''आप अगर लगातार तीन मैच गंवा दो तो आपको चिंतित होना चाहिए. पहले बल्लेबाजी करते हुए विभिन्न स्थलों पर जाकर लक्ष्य देने के लिये स्कोर बनाने की कोशिश करना थोड़ा पेचीदा रहा है.''

कोच को टीम के पटरी पर आने की उम्मीद

फ्लेमिंग और सीएसके का साथ बेहद पुराना है. 2013 से फ्लेमिंग सीएसके के कोच की भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि टीम का प्रदर्शन लगभग ऐसा ही रहा है. फ्लेमिंग ने कहा, ''मैं आगे के लिये ज्यादा चिंतित नहीं हूं क्योंकि यह बहुत जल्दी बदल सकता है. मेरा अनुभव है कि यह हमेशा से रहा है कि कुछ झटकों के बाद टीम पटरी पर आ जाती है.''

तीन हार से हालांकि सीएसके के प्लेऑफ में खेलने पर कोई असर नहीं पड़ा है. आईपीएल 14 में सीएसके का कैंपेन काफी कामयाब रहा है. सीएसके ने 14 में से 9 मुकाबले जीतकर ना सिर्फ प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है बल्कि वह प्वाइंट्स टेबल के टॉप टू में भी अपना स्थान बनाने में कामयाब रहा.

IPL 2021 Playoffs: केकेआर का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय, मुंबई इंडियंस की होगी छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget