एक्सप्लोरर

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन का दावा- इसलिए मुमकिन नहीं था IPL जारी रखना

केन विलियमसन ने आईपीएल के 14वें सीजन को बीच में ही स्थगित करने के फैसले का समर्थन किया है. विलियमसन ने बताया है कि बायो बबल ब्रेक होने के बाद क्यों टूर्नामेंट को जारी नहीं रखा जा सकता था.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को कोरोना वायरस की वजह से बीच में ही स्थगित कर दिया गया था. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने बीसीसीआई के इस फैसले को सही ठहराया है. विलियमसन का कहना है कि बायो बबल ब्रेक हो गया था और टूर्नामेंट को स्थगित करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था.

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले केन विलियमसन ने बायो बबल ब्रेक होने के बारे में बात की. विलियमसन ने कहा, ''भारत में कोरोना वायरस वास्तव में तेजी से बढ़ी और दुनिया के उस हिस्से में इस तरह की चुनौतियां देखना दिल दहला देने वाली थी.''

विलियमसन ने हालांकि बायो बबल में अच्छा ट्रिटमेंट मिलने की बात की है. स्टार खिलाड़ी ने कहा, ''हमारी बायो बबल में बहुत अच्छी देखभाल की जा रही थी. टूर्नामेंट के पहले चरण में सब कुछ सही था. लेकिन बाद में स्पष्ट तौर पर बायो बबल ब्रेक हो गया.''

मालदीव में क्वारंटीन रहे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा कि जो हालात थे उन्हें देखते हुए आईपीएल को जारी नहीं रखा जा सकता था. बता दें कि आईपीएल में खेल रहे न्यूजीलैंड के क्रिकेटरों और आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को 13 दिन के क्वारंटीन पर मालदीव भेज दिया गया और उसके बाद ही उन्हें ब्रिटेन आने की अनुमति मिली.

न्यूजीलैंड की टीम अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलेगी. इसके अलावा न्यूजीलैंड को 18 से 22 जून के बीच एजिस बाउल में भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है.

बता दें कि आईपीएल के 14वें सीजन में केन विलियमसन ने बतौर खिलाड़ी ही शुरुआत की. लेकिन शुरुआती दौर में टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वार्नर को टीम की कप्तानी से हटा दिया. इसके बाद टीम की कमान केन विलियमसन को सौंपी गई.

WTC फाइनल के लिए तैयार हैं पुजारा, कहा- न्यूजीलैंड के गेंदबाज नहीं दे पाएंगे कड़ी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget