एक्सप्लोरर

IPL 2021 Final: चेन्नई और कोलकाता के बीच खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, जानिए क्या है दोनों टीमों की सबसे बड़ी ताकत

IPL 2021 Final CSK vs KKR: 190 दिन का इंतजार, 8 टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबले, 60 मैचों का रोमांच और इस साल का आईपीएल खिताब, इतना सब होने के बाद पता चलेगा की 2021 का चैंपियन कौन है.

IPL 2021 Final CSK vs KKR: 190 दिन का इंतजार, 8 टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबले, 60 मैचों का रोमांच और इस साल का आईपीएल खिताब, इतना सब होने के बाद पता चलेगा कि 2021 का चैंपियन कौन है. चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार, 15 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 2021 इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ भिड़ने के लिए तैयार है. इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली नाइट राइडर्स 2014 के सीजन के सात साल बाद आईपीएल फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही है. आईपीएल 2021 के खिताब की रेस में भले ही एक्सपर्ट सीएसके को खिताब का प्रबल दावेदार बता रहे हैं, लेकिन दो बार की चैंपियन और इस साल अपनी खतरनाक गेंदबाजी की बदौलत फाइनल में प्रवेश करने वाली केकेआर भी कम नहीं है. चलिए जानते है कि क्या कहते हैं आंकड़े.

CSK vs KKR हेड टू हेड

आईपीएल में अगर दोनों टीमों के आकड़ो की बात करें तो यहां पर 3 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच 27 मुकाबले हुए है, जिनमें चेन्नई को 17 तो वहीं कोलकाता को 9 मुकाबलों में जीत मिली है. यूएई में हुए 3 मुकाबलों में चेन्नई को 2 और केकेआर को 1 में जीत मिली. सीएसके की प्लेऑफ हिस्ट्री की बात करें तो साल 2020 को छोड़कर 11वीं बार प्लेऑफ में जगह बनाई है. इसके साथ ही 9 बार फाइनल खेला है और 3 बार विजेता रही है. वहीं, कोलकाता की बात करें तो 6 बार प्लेऑफ तक सफर तय किया है और 2 बार विजेता रही है. साल 2012 में गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता ने चेन्नई को हराकर आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था. 

चेन्नई की ताकत एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो इनकी सबसे बड़ी ताकत है कप्तान महेंद्र सिंह धोनी. धोनी का दिमाग खेल को कभी भी पलट सकता है. इसके बाद चेन्नई की ओपनिंग बल्लेबाजी काफी मजबूत है. पूरे टूर्नामेंट में इस टीम की ओपनिंग जोड़ी ने अच्छी शुरूआत दिलाई है. इसके साथ ऑरेंज कैप के दो दावेदार भी इस टीम में शामिल है. इस टीम की बल्लेबाजी में काफी गहराई है. चेन्नई की कमजोरी की बात करें तो कोलकाता के बॉलिंग अटैक से बहुत कमजोर है. इस टीम का मिडिल आर्डर सबसे कमजोर कड़ी है. लेकिन पिछले मैच में रॉबिन उथप्पा के शानदार प्रदर्शन से चेन्नई फाइनल में पहुंची थी तो ये टीम के लिए ये थोड़ी राहत की बात होगी.

कोलकाता की ताकत नारायण-वरुण

कोलकाता की बैटिंग के साथ-साथ इस टीम का बॉलिंग अटैक काफी मजबूत है. नारायण और वरुण चक्रवर्ती को खेलना हर किसी के लिए आसान नहीं हुआ है. केकेआर की लिए ये 2 प्लेयर सबसे बड़ी ताकत है. दोनों प्लेयर के 8 ओवर खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौतीपूर्ण होता है. ओपनिंग जोड़ी ने अब तक पूरे टूर्नामेंट में धमाकेधार शुरुआता दिलाई है. इस टीम की कमजोरी है इयोन मोर्गन और दिनेश कार्तिक जैसे अनुभव खिलाड़ी. दोनों प्लेयर के बल्ले से अब तक कोई बड़ी पारी नहीं खेली गई है. केकेआर के पास तीसरी बार आईपीएल खिलाब जीतने का अच्छा मौका होगा. 

यह भी पढ़ें:
Qualifier 2: गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद वेंकटेश अय्यर का कमाल, दिल्ली को हराकर फाइनल में पहुंची कोलकाता नाइट राइडर्स
IPL 2021: प्लेऑफ तक का सफर रहा शानदार लेकिन दिल्ली से आखिरी दो मैचों में कहां हो गई चूक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget