एक्सप्लोरर

IPL 2021 Final: चेन्नई के खिलाफ आंद्रे रसेल का है शानदार रिकॉर्ड, आज हो सकती है टीम में वापसी

IPL 2021 का फाइनल मैच आज CSK और KKR के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाना है. केकेआर के मेंटर डेविड हसी ने बताया है कि रसेल आज के मुकाबले में खेल सकते है.

IPL Final CSK vs KKR: आईपीएल 2021 का फाइनल मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाना है. मैच दुबई में खेला जाना है, ऐसे में आंद्रे रसेल (Andre Russell) गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिहाज से सीएसके के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते है. रसेल का अगर आईपीएल रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने चेन्नई के हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की है. माना जा रहा है कि रसेल को फाइनल में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.

गौरतलब है कि रसेल चोट के चलते पिछले कुछ मैच नहीं खेल पाए थे. हालांकि, फाइनल खेलने को लेकर KKR के मेंटर डेविड हसी (David Hussey) ने उनकी स्थिति को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. हसी ने कहा है कि दुबई में शाकिब अल हसन की जगह रसेल को खिलाने का मौका बन सकता है, अगर रसेल अपने हैमस्ट्रिंग चोट से ठीक हो गए हों. 

रसेल का चेन्नई के खिलाफ जबरदस्त रिकॉर्ड

हसी ने कहा है कि उन्होंने दूसरे क्वालिफायर मुकाबले से पहले बॉलिंग की थी. मुझे लगता है कि फाइनल मुकाबले से पहले टीम मैनेंजमेंट रसेल को शामिल करने की सोच सकता है. हसी ने आगे बताया कि रसेल का चेन्नई के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है, और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं. भारत में हुए आईपीएल के पहले चरण में इस बल्लेबाज ने सीएसके खिलाफ 30 गेंदों में 54 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. हालांकि, केकेआर यह मैच 18 रनों से हार गया था. इसके अलावा रसेल ने 2018 में सीएसके के खिलाफ 36 गेंदों में 88 और 2014 में 25 गेंदों में 58 रन की पारी खेली थी.

दूसरी ओर रसेल ने आईपीएल के 14वें सीजन के 10 मैचों में 183 रन बनाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने 11 विकेट भी झटके हैं. रसेल के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने कुल 84 मैच खेलें हैं और 1700 रन बनाए हैं. इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 29.31 की रही है जबकि स्ट्राइक रेट 178 से भी ऊपर की रही है.

 

KKR vs CSK: नौ साल बाद फाइनल में हो रही है CSK-KKR की भिड़ंत, IPL 2012 के ये प्लेयर्स आज भी हैं टीम का हिस्सा

CSK vs KKR Final Livestream: कब और कहां देख सकेंगे IPL-14 का फाइनल मुकाबला? जानें यहां

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget