एक्सप्लोरर

IPL 2021: धोनी की CSK ने खेला बड़ा दांव, श्रीलंका के नए 'मलिंगा' को कैंप में बुलाया गया

IPL 2021: धोनी की टीम ने आईपीएल के 14वें सीजन से पहले बड़ा दांव खेला है. सीएसके ने श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को टीम कैंप के साथ जोड़ा है. पथिराना को श्रीलंका के नए 'मलिंगा' के रूप में देखा जा रहा है.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है. पिछले सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की नज़रें धमाकेदार वापसी पर हैं. इसी कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने रिजर्व खिलाड़ियों में श्रीलंका के दो युवा गेंदबाजों महेश थेरशाना और मथीशा पथिराना को शामिल किया है.

महेश और मथीशा दोनों ही खिलाड़ी चेन्नई में चल रहे सीएसके के कैंप के साथ जुड़े हुए हैं. महेश थेरशाना 20 साल के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं जबकि 18 साल के मथीशा को मलिंगा जैसे गेंदबाजी एक्शन के चलते सुर्खियां मिल रही है. मथीशा को श्रीलंका के अगले मलिंगा के रूप में भी देखा जा रहा है.

अंडर 19 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के मथीशा की एक गेंद को 172 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ रिकॉर्ड किया गया था. इस गेंद को क्रिकेट की सबसे तेज गेंद माना जा रहा था. लेकिन कुछ दिक्कतों की वजह से मथीशा की गेंद को रिकॉर्ड में नहीं रखा जा सका.

चेन्नई में चल रहा है सीएसके का प्रैक्टिस कैंप

यह पहला मौका है जब आईपीएल की किसी भी टीम में श्रीलंका का कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं है. अगर चेन्नई सुपर किंग्स का कोई खिलाड़ी आईपीएल 14 में चोटिल हो जाता है या फिर अपना नाम वापिस ले लेता है तो फिर इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक को टीम में शामिल किया जा सकता है.

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले कुछ दिनों से चेन्नई में अगले सीजन के लिए तैयारियां कर रही है. सीएसके के प्रैक्टिस कैंप में एमएस धोनी, अंबाती रायडू और सुरेश रैना जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल है. सीएसके ने हालांकि नए सीजन से पहले केदार जाधव, हरभजन सिंह और पीयूष चावला जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था.

इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से ठीक पहले इंडिया को मिली राहत, मैदान पर वापस लौटे जडेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget