एक्सप्लोरर

IPL: केएल राहुल के नाम रही ऑरेंज कैप, जानें इनाम में मिले हैं कितने लाख रुपये

IPL: केएल राहुल के लिए बतौर बल्लेबाज 13वां सीजन शानदार रहा. दिल्ली कैपिटल के रबाडा पर्पल कैप के अपने सिर पर सजाए रखने में कामयाब रहे.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने पांचवी बार खिताबी जीत का परचम लहराया. 13वें सीजन में अपने बल्ले से कमाल करने वाले किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल के हिस्से ऑरेंज कैप आई, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज रबाडा अंत तक पर्पल कैप पर कब्जा जमाए रखने में कामयाब रहे.

13वें सीजन की शुरुआत से ही किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कमाल का फॉर्म दिखाया. केएल राहुल ने 13वें सीजन में खेले गए 14 मैचों में 55.83 के औसत से 670 रन बनाए. राहुल ने इस सीजन में एक शतक और पांच अर्धशतक जमाकर ऑरेंज कैप को अपने नाम किया. इस साल ऑरेंज कैप जीतने पर केएल राहुल को 10 लाख रुपये की इनामी राशि भी मिली.

धवन-वार्नर से मिली चुनौती

केएल राहुल के लिए ऑरेंज कैप अपने नाम करने का सफर आसान नहीं रहा. दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने राहुल को ऑरेंज कैप की रेस में कड़ी चुनौती दी. शिखर धवन 17 मैचों में दो शतक और चार अर्धशतक की मदद से 618 रन बनाने में कामयाब रहे.

डेविड वार्नर के लिए इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही. लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए करो या मरो के मैचों में वार्नर ने कमाल का फॉर्म दिखाया. डेविड वार्नर ने लगातार छठे सीजन में 500 से ज्याद रन बनाए. इस साल वार्नर 16 मैचों में 548 रन बनाने में कामयाब रहे.

रबाडा के नाम रही पर्पल कैप

रबाडा ने दिल्ली कैपिटल्स के 13वें सीजन में शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली की टीम को फाइनल तक पहुंचाया. रबाडा 17 मैचों में 30 विकेट लेने में कामयाब रहे और पर्पल कैप उनके सिर पर सजी. रबाडा को पर्पल कैप जीतने की वजह से 10 लाख रुपये की इनामी राशि भी मिली.

जसप्रीत बुमराह ने 13वें सीजन में भी अपना कमाल का परफॉर्मेंस जारी रखा. जसप्रीत बुमराह 15 मैच में सिर्फ 14.96 के औसत से 27 विकेट लेने में कामयाब रहे.

ट्रेंट बोल्ट ने भी 13वें सीजन में बुमराह का अच्छा साथ दिया. ट्रेंट बोल्ट ने 15 मैच में 25 विकेट लिए और सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहे.

IPL के नए 'सिक्सर किंग' बनकर उभरे ईशान किशन, इनाम में मिले लाखों रुपये

Mumbai Indians का चैंपियन बनने के बावजूद हुआ भारी नुकसान, जानें क्यों आधी मिली Prize Money

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget