एक्सप्लोरर

IPL 2020: बायो बबल को लेकर बेहद सख्त नियम लागू, सिर्फ इतने ही खिलाड़ी पहुंच पाएंगे स्टेडियम

IPL 2020: बायो बबल को बनाए रखने के लिए स्टेडियम में खिलाड़ियों के पहुंचने की सीमा तय की गई है. टीम के साथ दो वेटर भी स्टेडियम में पहुंचेंगे.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज शनिवार से होने जा रहा है. कोरोना वायरस की वजह से बॉयो बबल को लेकर बेहद ही सख्त नियम बनाए गए हैं. सभी टीमों के लिए इन नियमों का पालन करना बेहद ही जरूरी है. मिली जानकारी के मुताबिक आईपीएल के लिए टीम जब यूएई में मैचों के लिए होटल से स्टेडियम में जाएंगी तो उनके साथ वही लोग होंगे जो टीम होटल के बायो बबल में शामिल होंगे, जिनमें दो वेटर्स शामिल होंगे. हर टीम दो बसों में सफर करेंगी. भारत में टीम एक ही बस में सफर करती थीं. मैच में जो अधिकारी शामिल होंगे वो भी इसी बबल में रहेंगे.

यूएई से एक सूत्र ने कहा, "टीम मैच वाले दिन जब होटल से स्टेडियम के लिए जाएगी तो दो बसों में सिर्फ 17 खिलाड़ी और 12 कोचिंग/सपोर्ट स्टाफ ले जा सकेगी. इसके अलावा दो वेटर्स और दो लॉजिस्टीक से जुड़े लोग. जो लोग टीम होटल में बबल का हिस्सा होंगे वही लोग टीम के साथ सफर कर सकेंगे. आप यहां बस की सिर्फ 50 फीसदी क्षमता की ही उपयोग कर सकते हैं."

उन्होंने कहा, "अबू धाबी, दुबई, शारजाह में आईपीएल से जुड़े हर शख्स चाहे वो भारतीय हो या किसी और राष्ट्रीयता का, उन्हें हर छठे दिन कोरोना टेस्ट से गुजरना होगा. इन लोगों में स्टेडियम स्टाफ, पिच/ग्राउंड स्टाफ और टूर्नामेंट से जुड़े बाकी लोग हैं."

यूएई में, खासकर अबू धाबी में कोविड-19 से जुड़े प्रोटोकॉल्स काफी सख्त हैं और आईपीएल टीमों को भी इनको मानना होगा. यूएई पहुंचने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के 13 लोग कोविड पॉजिटिव निकले थे और फिर इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के फिजियोथैरेपिस्ट का भी कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था. इसके बाद से हालांकि कोई और मामला सामने नहीं आया है.

कोविड-19 के कारण ही आईपीएल को इस बार यूएई में आयोजित किया जा रहा है और इसी कारण स्टेडियम में दर्शक मौजूद नहीं होंगे. आईपीएल के 13वें सीजन का पहला मैच 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा.

IPL 2020: कोविड-19 वॉर्यिस के योगदान की सराहना करेगी RCB, इस खास तरीके से किया जाएगा सलाम
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget