एक्सप्लोरर

IPL 2020 RCB Vs SRH Highlights: चहल का वो ओवर जिसने बदल दी आरसीबी की किस्मत

IPL 2020 RCB Vs SRH Highlights: हैदराबाद को मैच में जीत के लिए 30 गेंद में 43 रन की जरूरत थी और टीम के 8 विकेट भी बचे थे, लेकिन तभी चहल ने अपना कमाल दिखाया.

IPL 2020 RCB Vs SRH Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 13 में तीसरे मुकाबले मुकाबले में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर सोमवार रात रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टक्कर देखने को मिली. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेब्यू कर रहे देवदत्त पडिकल और डिविलियर्स के अर्धशतकों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बेयरस्टो की 61 रन का पारी के बावजूद 19.4 ओवर में 153 रन पर ही ऑलआउट हो गई और मैच को 10 रन से गंवा दिया. स्टार स्पिन गेंदबाज चहल ने 16वें ओवर में बेयरस्टो और विजय शंकर का विकेट लेकर मैच की बाजी को पलट दिया. चहल को 4 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया.

पडिकल का ड्रीम डेब्यू

वार्नर ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. नए सीजन में कोहली ने टीम के ओपनिंग में बदलाव किया और एरॉन फिंच के साथ में देवदूत पडिकल को बल्लेबाजी की शुरुआत करने भेजा भेजा. पडिकल ने दूसरे ही ओवर में कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए संदीप को दो चौके मारे. पडिकल ने इसके बाद थमने को नाम नहीं लिया और टी. नटराजन के ओवर में तीन चौके और फिर बीच ओवर में चोटिल हुए मार्श के स्थान पर गेंदबाजी करने आए शंकर को भी निशाना बनाया.

छह ओवर में बेंगलोर का स्कोर बिना विकेट खोए 53 रन था. शंकर ने पडिकल को बोल्ड कर खतरनाक दिख रही पार्टनरशिप को तोड़ा. अगले ओवर में अभिषेक ने फिंच को पवेलियन भेज दिया. दोनों के विकेट 90 के कुल स्कोर पर गिरे.

कप्तान कोहली सिर्फ 14 रन बनाकर ही राशिद की गेंद पर नटराजन के हाथों कैच आउट हो गए. कोहली के जाने के बाद एबी डिविलयर्स ने कमान संभाली और अपने जाने-पहचाने तूफानी अंदाज में 30 गेंदों पर 51 रन बनाए. उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए. डिविलियर्स की पारी के दम पर बेंगलोर 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन बना सकी.

सनराइजर्स की शुरुआत रही खराब

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही. कप्तान डेविड वार्नर ने 6 रन ही बनाए थे कि बेयरस्टो के सीधे शॉट पर उमेश यादव का हाथ लगा और गेंद स्टंप से टकरा गई, नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े वार्नर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए.

वार्नर के बाद उनके साथी बेयरस्टो और आईपीएल के अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे ने सनराइजर्स की पारी को आगे बढ़ाया. मनीष और बेयरस्टो ने साथ मिलकर टीम के स्कोर में 71 रन जोड़े. मनीष पांडे 34 रन बनाकर सैनी की गेंद पर आउट हुए.

चहल के ओवर ने बदली आरसीबी की किस्मत

हैदराबाद 15वें ओवर तक मैच जीतने की स्थिति में दिखाई दे रही थी. बेयरस्टो 61 रन पर नाबाद थे और टीम को 30 गेंदों में जीत के लिए 43 रन की जरूरत थी और 8 विकेट भी हाथ में थे. तभी स्पिन गेंदबाज चहल ने अपना जादू दिखाया.

चहल की 16नें ओवर की पहली गेंद पर बेयरस्टो कोई रन नहीं बना पाए. इसके बाद दूसरे गेंद पर चहल ने बेयरस्टो को बोल्ड कर कप्तान कोहली को बड़ी राहत दिलाई. बेयरस्टो 43 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए. अगली ही गेंद पर बेयरस्टो की जगह लेने आए विजय शंकर बोल्ड हो गए और जीरो रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

चहल ने 16वें ओवर में 6 रन देकर तीन विकेट लिए और यहीं से मैच का पूरा रूख बदल गया. इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद के विकेट गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया. अगले ओवर में प्रियम गर्ग (12) स्कूप खेलने की कोशिश में बोल्ड हो गए.

सैनी ने 18वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार (0) और राशिद (6) को बोल्ड कर सनराइजर्स की हार पक्की कर दी. चोटिल मिशेल मार्श शून्य पर आउट हो गए. संदीप शर्मा (9) के रूप में सनराइजर्स ने अपना आखिरी विकेट खोया.

RCB की जीत पर खुश हुए कप्तान कोहली, चहल की तारीखों के पुल बांधे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दाऊद इब्राहिम मुझे मरवाना चाहता था...', ललित मोदी का सनसनीखेज दावा; पूरी दुनिया हैरान
'दाऊद इब्राहिम मुझे मरवाना चाहता था...', ललित मोदी का सनसनीखेज दावा; पूरी दुनिया हैरान
JASPREET BUMRAH: जसप्रीत बुमराह का शर्मनाक प्रदर्शन, 4.5 करोड़ रुपये का पड़ा एक विकेट, जानिए आईपीएल का रिपोर्ट कार्ड
IPL 2026. जसप्रीत बुमराह का शर्मनाक प्रदर्शन, 4.5 करोड़ रुपये का पड़ा एक विकेट, जानिए आईपीएल का रिपोर्ट कार्ड
IPL 2026: पॉवरप्ले नियमों से सचिन तेंदुलकर नाराज, बदलने को लेकर दिया अनोखा सुझाव
IPL 2026: पॉवरप्ले नियमों से सचिन तेंदुलकर नाराज, बदलने को लेकर दिया अनोखा सुझाव
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल खत्म होते वैभव सूर्यवंशी का घर से निकलना मुश्किल! यह है बड़ी वजह
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल खत्म होते वैभव सूर्यवंशी का घर से निकलना मुश्किल! यह है बड़ी वजह

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
Embed widget