एक्सप्लोरर

IPL 2020: धोनी को मिली बड़ी राहत, आखिरकार अगले मैच में होगी स्टार बल्लेबाज की वापसी

IPL 2020: लगातार दो हार का सामना कर चुकी सीएसके की टीम को अगले मैच से पहले बड़ी राहत मिली है. स्टार बल्लेबाज की टीम में वापसी तय हो गई है.

इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 13 में चेन्नई सुपर किंग्स को बुरे दौर का सामना करना पड़ रहा है. सीएसके ने इस सीजन में अपने सफर का आगाज तो जीत के साथ किया, लेकिन उसके बाद टीम के हिस्से दो हार आई हैं. टीम की बल्लेबाज का परफॉर्म नहीं कर पाना कप्तान धोनी की सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है. हालांकि पिछले दो मैचों में नहीं खेलने वाले अंबाती रायडू की अगले मैच में वापसी होनी तय है.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद धोनी ने बल्लेबाजों को दोषी ठहराया है. धोनी ने कहा कि बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से टीम फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रही है. डु प्लेसिस को छोड़कर टीम के सभी बल्लेबाज पिछले दो मैचों में नाकाम रहे हैं.

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें आईपीएल शुरू होने से पहले ही बढ़ गई थी. टीम के सबसे कामयाब बल्लेबाज सुरेश रैना ने कोरोना वायरस के खतरे की वजह से इस सीजन में नहीं खेलने का फैसला किया. टीम युवा बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ को रैना के रिप्लेसमेंट के तौर पर देख रही थी. लेकिन दो मैचों में रितुराज दहाई का आकंड़ा पार करने में भी कामयाब नहीं हो पाए हैं.

रायडू हुए चोटिल

सीएसके की एकमात्र जीत में अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. रायडू ने पहले ही मैच में 71 रन की शानदार पारी खेली और टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट से जीत दिलाई. लेकिन रायडू इसके बाद चोटिल हो गए और अगले दोनों मैच नहीं खेल पाए. हालांकि अब 2 अक्टूबर को होने वाले मैच में रायडू की टीम में वापसी पूरी तरह से तय है.

स्पिनर्स ने भी किया निराश

बल्लेबाजों के अलावा टीम के स्पिन गेंदबाज भी धोनी की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. पीयूष चावला और रविंद्र जडेजा ने अब तक तीनों मैचों में जमकर रन लुटाए हैं. हरभजन सिंह का निजी कारणों से टूर्नामेंट से बाहर होना टीम को खल रहा है.

IPL 2020 SRH vs KKR: ऐसी हो सकती है कोलकाता और हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget