एक्सप्लोरर

IPL 2020 SRH vs KKR: ऐसी हो सकती है कोलकाता और हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

IPL 2020 SRH vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग के 8वें मुकाबले में केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर होगी. जानें इन दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है.

IPL 2020 SRH vs KKR, Pitch & Weather Report and Match Preview:  इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 13 के आठवें मैच में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर देखने को मिलेगी. इन दोनों ही टीमों के लिए आईपीएल 13 का आगाज अच्छा नहीं रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स को जहां अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 49 रन से हार का सामना करना पड़ा, वहीं वार्नर की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद बेहद ही रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर से 10 रन से हार गई थी. लेकिन 8वें मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता खोलने में कामयाब हो जाएगी.

टीमों में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं

पहले मैच में हार के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में कोई बड़े बदलाव होने की संभावना नहीं है. हैदराबाद की टीम में हालांकि कमजोर मीडिल ऑर्डर को देखते हुए केन विलियमसन की वापसी हो सकती है. लेकिन मैच से पहले उनका फिट होना जरूरी है, क्योंकि वार्नर ने पहले मुकाबले के बाद उनके चोटिल होने की जानकारी दी थी. टीम में एक और बदलाव संदीप शर्मा को लेकर देखने को मिल सकता है जो कि पहले मैच में काफी महंगे साबित हुए.

वहीं बात अगर कोलकाता नाइट राइडर्स की करें तो टीम में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ करारी हार के बावजूद दिनेश कार्तिक ने अपने खिलाड़ियों का बचाव किया था. दिनेश कार्तिक का कहना था कि सिर्फ एक मैच के आधार पर खिलाड़ियों को टीम से बाहर नहीं किया जा सकता है. कार्तिक ने पहले मैच में फ्लॉप रहने वाले मोर्गन और कमिंस का भी पक्ष लिया.

Pitch Report- पिच रिपोर्ट

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटर्स के बीच अबू धाबी के मैदान पर शनिवार का मैच खेला जाएगा. आज के मैच में पिच से स्पिनर के लिए मददगार रहने की संभावना जताई जा रही है. दूसरी पारी के दौरान ड्यू फैक्टर भी काम करेगा, इसलिए हो सकता है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करे.

Weather Report- कैसा रहेगा मौसम

अबू धाबी में खिलाड़ियों को गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. शनिवार को अबू धाबी में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की आशंका है. इसके अलावा आद्रता का लेवल 80 फीसदी से 85 फीसदी के बीच रह सकता है.

किसका पलड़ा रहेगा भारी

आज के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों और सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. कोलकाता के बल्लेबाज अगर अच्छा फॉर्म दिखाते हैं तो टीम के जीतने की संभावना अधिक है. हालांकि केकेआर की गेंदबाजी ज्यादा मजबूत नहीं है क्योंकि उसमें अनुभवी खिलाड़ियों की कमी दिखाई देती है. वहीं हैदराबाद की टीम को अपने ओपनर्स के अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी.

प्लेइंग इलेवन (संभावित)

केकेआर: दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), सुनील नरेन, शुभमन गिल, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, निखिल नायक, पैट कमिंस, कुलदीप यादव, संदीप वारियर, शिवम मावी.

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, खलील अहमद, भुवनेश्वर कुमार और संदीप शर्मा.

IPL 2020: जीत के बाद टीम के बचाव में उतरे अय्यर, इस बात के लिए नहीं लगाएंगे डांट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget