एक्सप्लोरर

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने मुंबई से मिली हार की ये वजह बताई

दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि आखिरी चार पांच ओवरों में हमारा प्रदर्शन बहुत खराब रहा. हमने हार्दिक पंड्या को उसकी मनचाही गेंदें डाली.

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के पहले क्वालीफायर में डैथ ओवरों में अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन पर निराशा जताई है. उन्होंने कहा कि अब फाइनल में पहुंचने के लिये एक टीम के रूप में उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. दिल्ली का अगला मुकाबला रविवार को दूसरे क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.

आखिरी ओवरों में बेहद खराब प्रदर्शन

पोंटिंग ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'पहले कुछ ओवर में हमारा प्रदर्शन अच्छा था जब उनका स्कोर चार विकेट पर 120 रन था. हमें लगा कि 170 का स्कोर बनेगा जो हम हासिल कर लेंगे.' दिल्ली ने आखिरी पांच ओवरों में 78 रन दिए. पोंटिंग ने कहा, 'आखिरी चार पांच ओवरों में हमारा प्रदर्शन बहुत खराब रहा. हमने हार्दिक पंड्या को उसकी मनचाही गेंदें डाली. ईशान किशन ने भी इस सत्र में हमारे खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है. हम पूरे टूर्नामेंट में अच्छी रणनीति बनाकर उस पर अमल करते रहे लेकिन इस मैच में दबाव के आगे हम रणनीति पर अमल नहीं कर पाए.'

उन्होंने कहा, 'पृथ्वी साव अच्छी गेंद पर आउट हुआ. अजिंक्य रहाणे जिस गेंद पर आउट हुए, वह भी बेहतरीन थी. शिखर धवन को जसप्रीत बुमराह ने जिस यार्कर पर बोल्ड किया, वह आला दर्जे का था.' उन्होंने कहा कि अगले मैच में दो दिन का समय है. हमें एक ईकाई के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

हार से काफी निराश हैं अय्यर

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. इस हार से दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश हैं. मैच के बाद उन्होंने कहा कि वह टीम के बारे में कुछ नकारात्मक नहीं कहना चाहते हैं.

मैच के बाद दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "काफी मुश्किल. मैं टीम के बारे में कुछ नकारात्मक नहीं कहना चाहता, लेकिन आगे जाने के लिए जरूरी है कि हम मजबूत मानसिकता के साथ वापसी करें. हमने जब दो विकेट ले लिए थे और वह 13-14 ओवरों में 110 रन पर थे तब हम अच्छी स्थिति में थे. यह वो मौका था जहां हमें फायदा उठाना था. इस विकेट पर हम 170 रनों का लक्ष्य हासिल कर सकते थे."

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुमराह ने बरपाया कहर, रबाडा को पीछे छोड़ पर्पल कैप पर कब्जा जमाया

IPL 2020 RCB vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ इस बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करेंगे विराट कोहली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget