एक्सप्लोरर

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में कल होगी बादशाहत की जंग, जीतने वाली टीम की जगह प्लेऑफ में सेफ

मुंबई और बैंगलोर दोनों टीमों को पीछे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. दोनों के बराबर 14 अंक है. कल जो भी टीम जीत दर्ज करेगी उसकी प्लेऑफ में जगह सुरक्षित हो जाएगी.

आईपीएल सीजन 13वें के 48 मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर टिकी रहेंगी. चोटिल रोहित शर्मा बंगलौर के खिलाफ वापसी कर सकते हैं. ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर रोहित शर्मा को टीम इंडिया में नहीं चुना गया है. हालांकि मुंबई इंडियंस ने उनके फिट होने का सबूत देते हुए उनका प्रैक्टिस वीडियो जारी किया है. मुंबई और बैंगलोर दोनों टीमों को पीछे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. दोनों के बराबर 14 अंक है. कल जो भी टीम जीत दर्ज करेगी उसकी प्लेऑफ में जगह सुरक्षित हो जाएगी.

रोहित की फिटनेस बनी चर्चा का विषय

रोहित की फिटनेस इस मैच से पहले चर्चा का विषय बन गयी है. वह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पिछले दो मैचों में नहीं खेले थे. मुंबई इंडियंस के कप्तान ने सोमवार को नेट्स पर अभ्यास किया. संयोग से इसी दिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये टीम में नहीं चुना गया था. मुंबई इंडियंस या भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से उनकी फिटनेस को लेकर कोई स्पष्ट बयान जारी नहीं किया गया है.

मुंबई के ये खिलाड़ी हैं फॉर्म में

रोहित शर्मा के अलावा क्विंटन डिकॉक (374 रन), इशान किशन (298 रन) और सूर्यकुमार यादव (283 रन) भी फॉर्म में हैं. हार्दिक पंड्या ने राजस्थान के खिलाफ सात छक्के जड़कर लंबे शॉट खेलने की अपनी क्षमता का खुलकर प्रदर्शन किया था. हार्दिक के कीरोन पोलार्ड और क्रुणाल पंड्या टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे शॉट खेलने में माहिर हैं.

बुमराह-बोल्ट की जोड़ी ने मचाया धमाल

ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ने अभी तक गेंदबाजी विभाग का मोर्चा अच्छी तरह से संभाला है. इन दोनों ने मिलकर 33 विकेट लिये हैं. तीसरे तेज गेंदबाज के लिए मुंबई को जेम्स पैटिनसन और नाथन कूल्टर नाइल में से किसी एक को चुनना होगा.

बल्लेबाजी बनी आरसीबी की ताकत

आरसीबी की तरफ से कप्तान कोहली (415 रन) अपनी शानदार फार्म जारी रखना चाहेंगे. आरोन फिंच (236 रन), युवा देवदत्त पडिक्कल (343 रन) और एबी डिविलियर्स (324 रन) को अधिक निरंतरता दिखाने की जरूरत है. क्रिस मौरिस, वाशिंगटन सुंदर और गुरकीरत मान भी निचले मध्यक्रम में अहम योगदान दे सकते हैं. आरसीबी की टीम नवदीप सैनी के चोटिल होने के कारण गेंदबाजी विभाग को लेकर चिंतित है. सैनी के मुंबई के खिलाफ मैच में खेलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा, क्विंवटन डिकॉक, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव और ट्रेंट बोल्ट.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन

आरोन फिंच, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, गुरकीरत सिंह, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, इसुरु उदाना और मोहम्मद सिराज.

क्रिस गेल की विस्फोटक पारी पर पंजाब ने कहा, शेर की उम्र ज्यादा है लेकिन बूढ़ा नहीं हुआ अभी तक

IPL 2020: लगातार 5वीं जीत से बेहद खुश हैं पंजाब के कप्तान केएल राहुल, आने वाले मैचों पर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget