एक्सप्लोरर

IPL 2020: के एल राहुल ने स्वीकारी हार, इस वजह से बेहद बुरी मुश्किल में फंसी KXIP

IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब को सीएसके के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. राहुल की अगुवाई वाली टीम अब बड़ी मुश्किल में फंस गई है.

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 में किंग्स इलेवन पंजाब की हार का सिलसिला जारी है. रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को 179 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे चेन्नई ने बिना विकेट खोए 17.4 ओवरों में हासिल कर लिया. पंजाब की यह पांच मैचों में चौथी हार है. कप्तान लोकेश राहुल आईपीएल-13 में मिली एक और हार से निराश हैं. केएल राहुल ने हार की वजह स्वीकारते हुए कहा कि उनकी टीम अपनी रणनीति अच्छे से लागू नहीं कर पा रही है.

केएल राहुल ने कड़ी मेहनत के बाद जीत नहीं मिलने को दुखद बताया है. राहुल ने कहा, "कई मैचों में हारने वाली टीम बनना काफी दुखद है. हमें लगातार कड़ी मेहनत करनी होगी. कोई रॉकेट साइंस नहीं है."

राहुल ने प्लान सही तरह से लागू नहीं कर पाने की बात को स्वीकार किया. उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि हम कहां गलत हैं. हम अपने प्लान को अच्छे से लागू नहीं कर पा रहे हैं."

राहुल ने कहा, "मुझे लगा कि 178 अच्छा स्कोर होगा लेकिन हम जानते थे कि अगर हम उनके विकेट नहीं लेंगे तो हम संघर्ष करेंगे. जब आप सात-आठ रन प्रति ओवर देते हो तो अटैक कर विकेट के लिए जा सकते हैं, लेकिन हम शुरुआत में 10 रन प्रति ओवर दे रहे थे इसलिए आक्रामक होना मुश्किल है."

किंग्स इलेवन पंजाब टूर्नामेंट में अकेली ऐसी टीम है जिस हर बार अच्छा स्कोर खड़ा करने के बावजूद हार का सामना करना पड़ रहा है. किंग्स इलेवन पंजाब के दो बल्लेबाज के एल राहुल और मयंक अग्रवाल ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हैं, लेकिन टीम को जीत नहीं मिल रही है.

सीएसके के खिलाफ मिली हार के बाद किंग्स इलेवन पंजाब की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. टीम अब तक खेले गए पांच में से चार मैच गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर पहुंच गई है. अगर किंग्स इलेवन पंजाब दो या तीन मैच और हार जाती है तो उसके इस सीजन में प्ले ऑफ में पहुंचने की संभावना नहीं के बराबर रह जाएगी.

IPL 2020: जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने खोला राज, बताया आगे कैसा खेल दिखाएगी सीएसके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget