एक्सप्लोरर

IPL 2020: क्या अंपायर के गलत फैसले से हारा किंग्स इलेवन पंजाब, शार्ट रन डिसिजन से छिड़ा विवाद

टीवी रिप्ले देखने से पता चलता है कि अंपायर नितिन मेनन का फैसला गलत था, जार्डन ने दौड़ लगाते हुए क्रीज को पार किया था. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अंपायर के फैसले को लेकर चर्चा शुरू हो गई.

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2020 के अपने पहले मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को सुपर ओवर में हराया. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा जीत के हीरो रहे. पंजाब के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 60 गेंदों में 89 रनों की खूबसूरत पारी खेली और एक समय पंजाब को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया था. हालांकि स्टोइनिस ने अंतिम ओवर में 13 रन का बचाव करते हुए मयंक अग्रवाल और क्रिस जार्डन को आखिरी दो गेंदो में आउट किया. जिसके चलते मैच का फैसला सुपर ओवर के जरिए हुआ.

हालांकि पंजाब की हार में अंपायर नितिन मेनन के एक गलत फैसले का भी योगदान रहा. मैच के 19वें ओवर में कगीसो रबाडा गेंदबाजी करने आए. उनकी पहली गेंद पर मयंक अग्रवाल ने चौका जड़ा. तीसरी गेंद रबाडा ने यॉर्कर डाली जिसे अग्रवाल ने एक्सट्रा कवर एरिया में खेला. उनके साथ खेल रहे क्रिस जॉर्डन को डेंजर ऐंड पर पहुंचना था. दोनों बल्लेबाजों ने दो रन दौड़कर पूरे किए. हालांकिस्क्वेअर लेग पर खड़े अंपायर नितिन मोनन ने इसे 'शॉर्ट रन' करार दिया. यानि बल्लेबाज क्रीज में बिना पहुंचे ही दूसरे रन के लिए दौड़ पड़ा. अंपायर के अनुसार विकेटकीपर छोर पर जार्डन ने अपना बल्ला क्रीज के पार नहीं किया था और दूसरे रन के लिए दौड़ पड़े.

टीवी रिप्ले देखने से पता चलता है कि अंपायर नितिन मेनन का फैसला गलत था, जार्डन ने दौड़ लगाते हुए क्रीज को पार किया था. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अंपायर के फैसले को लेकर चर्चा शुरू हो गई. टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, मैं मैन ऑफ द मैच के चुनाव से सहमत नहीं हूं.जिस अंपायर ने शॉर्ट रन दिया उन्हें मैन ऑफ द मैच मिलना चाहिए. शॉर्ट रन नहीं था. और आखिर में इसी से अंतर पड़ा.'

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस ने ट्वीट कर कहा, 'आज के आईपीएल मैच में एक रन शॉर्ट का फैसला बहुत खराब था. हालांकि अगर आपको आखिरी दो गेंद पर एक रन चाहिए हो और आप न जीतें तो आप खुद को ही दोष दे सकते हैं.'

सुपर ओवर में दिल्ली ने पंजाब को हराया, रबाडा और स्टोइनिस रहे जीत के हीरो

IPL 2020 SRH vs RCB: ऐसी हो सकती है बैंगलोर और हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget