एक्सप्लोरर

IPL 2020: सवालों के घेरे में हैं धोनी के फैसले, कोच ने भी इस बात को लेकर पल्ला झाड़ा

IPL 2020: केकेआर के खिलाफ हार के बाद धोनी के कुछ फैसलों पर सवाल खड़े हो रहे हैं. कोच फ्लेमिंग ने उन जडेजा से जुड़े सवालों को लेकर बोलने से इंकार किया.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन का सिलसिला जारी है. केकेआर के खिलाफ मैच में सीएसके को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में सीएसके ने ब्रावो की बजाए केदार जाधव और जडेजा को पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा. सीएसके के इस फैसले की काफी आलोचना हो रही है. लेकिन कोच फ्लेमिंग ने फैसले पर सफाई देते हुए कहा कि केदार जाधव को रविंद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो से पहले भेजा गया क्योंकि वह स्पिन को बखूबी खेलते हैं.

जाधव ने 12 गेंद में सात रन बनाए. फ्लेमिंग ने कहा, ''हमें लगा कि केदार स्पिन को बखूबी खेलता है और रन बना लेगा जबकि जडेजा फिनिशर का काम करेगा . लेकिन ऐसा हुआ नहीं और हमें काफी आत्ममंथन करना होगा.''

कोच ने कहा कि उनके बल्लेबाजों ने मैच पर से पकड़ गंवा दी क्योंकि 11वें से 14वें ओवर के बीच में सिर्फ 14 रन बने. उन्होंने कहा, ''उस समय अगर शेन वॉटसन या अंबाती रायडू आउट नहीं हुए होते तो कहनी अलग होती. हम तेजी से रन नहीं बना सके और मैच पर से पकड़ छूटती गई.''

सुरेश रैना की कमी टीम को एक बार फिर खली लेकिन फ्लेमिंग ने कहा कि उनके पास संतुलित टीम है . उन्होंने कहा, ''हमारे पास काफी बल्लेबाज हैं और टीम संतुलित है . मुझे नहीं लगता कि अतिरिक्त बल्लेबाज से कुछ मदद मिलने वाली है.''

धीमी विकेट पर स्पिनर रविंद्र जडेजा को गेंदबाजी नहीं दिये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ''यह सवाल एम एस धोनी के लिये है. ये फैसले मैं नहीं करता. मुझे लगता है कि हवा को देखकर यह फैसला लिया गया होगा और हमारे मध्यम तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर ही रहे थे.''

बता दें कि सीएसके की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन अब तक 6 में से चार मैच गंवा चुकी है. अगर आने वाले एक दो मैचों में सीएसके के प्रदर्शन में सुधार नहीं होता है तो वह प्ले ऑफ की रेस से बाहर हो सकती है.

पूर्व क्रिकेटर वार्नोन फिलेंडर के लिए बेहद दुख की घड़ी, भाई की गोली मारकर हत्या हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget