IPL 2020: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बैचेनी बढ़ी, इस बात का बेसब्री से है इंतजार
IPL 2020: कोरोनावायरस की वजह से आईपीएल 13 के आयोजन को 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है. बीसीसीआई के इस फैसले से आईपीएल में हिस्सा लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के 17 खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ीं हैं.

IPL 2020: कोरोनावायरस की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन को 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है. हालांकि टालने के बावजूद आईपीएल का आयोजन आने वाले दिनों की स्थितियों पर निर्भर करेगा. इन सबके बीच आईपीएल में हिस्सा लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बैचेनी बढ़ गई है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर्स आईपीएल पर अगले आदेश का इंतजार है.
आस्ट्रेलिया के 17 खिलाड़ियों को इस लीग में खेलना है. उन्हीं में से एक ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने कहा, "हम केवल आदेश का इंतजार कर रहे हैं. इसे लेकर बहुत सारे विकल्प है. क्या यह रद्द होने जा रहा है और क्या इसमें एक या एक सप्ताह में कुछ बदलाव हो सकता है. इसलिए हम सब फोन के इंतजार में रहेंगे और 15 अप्रैल तक का इंतजार करेंगे."
उन्होंने कहा, "अब से लेकर आईपीएल के अंत तक हममे से बहुत अलग होने वाले है. इसलिए अब हम घर में बैठेंगे क्योंकि हमें पता नहीं है कि अब अगला क्रिकेट मैच कब होगा. हम सब एक सप्ताह पहले ही दक्षिण अफ्रीका से आए हैं और हमने सोचा भी नहीं था कि कोरोनावायरस के कारण यह सब होगा. यह विश्वास करना मुश्किल हो गया है कि सब कुछ रद्द हो गया है और हम सब घर में ही बैठे हैं. लेकिन जब आप खबर देखते हैं तो फिर सोचते हैं कि दुनिया में यह क्या हो रहा है. तब आपको लगता है कि यह एक सही फैसला है."
न्यूजीलैंड सीरीज से ठीक पहले केन रिचर्डसन को कोरोनावायरस टेस्ट करवाना पड़ा था. हालांकि उनका टेस्ट नेगेटिव रहा और उन्होंने राहत की सांस ली. लेकिन कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज को टालने का फैसला किया.
IPL 2020: कोरोनावायरस की वजह से सभी टीमों ने रद्द किए प्रैक्टिस सेशन
IPL 2020: KKR ने निकाला कोरोनावायरस से बचने का तरीका, आंद्रे रसेल के जरिए दिया ये मैसेज


















