एक्सप्लोरर

RCB VS MI: अनुज रावत के आगे मुंबई के गेंदबाज हुए फेल, रोहित की टीम को मिली लगातार चौथी हार

सूर्यकुमार यादव की 37 गेंद में नाबाद 68 रन की पारी के दम पर मुंबई इंडियन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ बीच के ओवरों में लड़खड़ाने के बाद छह विकेट पर 151 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था.

आईपीएल 15 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से हुआ. इस मैच में  बंगलौर ने जीत हासिल कर ली है. ये आईपीएल में मुंबई की लगातार चौथी हार है. ये आईपीएल इतिहास का पहला मैच था, जब मुंबई की टीम सिर्फ दो ही विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी है. 

अनुज ने खेली शानदार पारी 

 

 

152 रन के स्कोर का पीछा करते हुए बंगलौर ने धीमी शुरू की. फाफ और अनुज रावत ने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की. इस दौरान फाफ 16 रन बना कर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद अनुज और कोहली ने टीम को संभाला. अनुज ने इस दौरान आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया. दोनों ने 80 रन की साझेदारी की. इस दौरान रावत 60 रन बना कर रन आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद कार्तिक और मैक्सवेल ने टीम को जीत दिला दी. ये बंगलौर को तीसरी जीत है. 

 

 

सूर्यकुमार यादव ने पार लगाईं नैया

 

 

सूर्यकुमार यादव की 37 गेंद में नाबाद 68 रन की पारी के दम पर मुंबई इंडियन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ बीच के ओवरों में लड़खड़ाने के बाद छह विकेट पर 151 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था. सूर्यकुमार ने अपनी पारी में पांच चौके और छह छक्के जड़े. उन्होंने खासकर मोहम्मद सिराज के खिलाफ खूब रन बटोरे , जिन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में बिना किसी सफलता के 51 रन लुटा दिये.  मुंबई की टीम 14 ओवर में छह विकेट पर 80 रन बनाकर खराब स्थिति में थी लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने जयदेव उनादकट (नाबाद 13) के साथ 72 रन की अटूट साझेदारी कर संघर्ष करने के लायक स्कोर खड़ा किया.  

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद मुंबई की टीम पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 49 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन सातवें ओवर में गेंदबाजी करने आये हर्षल पटेल ने अपनी गेंद पर कैच लपक कर शानदार लय में दिख रहे रोहित को पवेलियन की राह दिखा कर पहले विकेट की अर्धशतकीय साझेदारी को तोड़ा. रोहित ने 15 गेंद में 26 रन की पारी में चार चौके और एक छक्का जड़ा.  वानिंदु हसरंगा (28 रन पर दो विकेट) ने नौवें ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस (आठ) को पगबाधा कर  मुंबई को दूसरा झटका दिया तो वही आकाश दीप (20 रन पर एक विकेट) ने अगले ओवर में थर्ड मैन के स्थान पर खड़े सिराज के हाथों कैच कराकर किशन की 28 गेंद में 26 रन की पारी को खत्म किया.  

इसी ओवर में तिलक वर्मा भी खाता खोले बगैर ग्लेन मैक्सवेल के शानदार थ्रो पर रन आउट हो गये.  अगले ओवर में हसरंगा ने कीरोन पोलार्ड को पहली गेंद पर ही खाता खोले बगैर पगबाधा कर आरसीबी को पांचवीं सफलता दिलायी. मुंबई ने इस तरह 12 रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिये जिसमें 62 के स्कोर पर ही तीन खिलाड़ी आउट हुये.  पोलार्ड ने हालांकि मैदान अंपायर के फैसले के खिलाफ रिव्यू  का सहारा लिया लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. हर्षल ने इसके बाद अपना पहला मैच खेल रहे रमनदीप सिंह (06) को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराकर दूसरी सफलता दर्ज की. इस समय मुंबई का स्कोर 13.2 ओवर में 79 रन था.  

दूसरे छोर पर खड़े सूर्यकुमार यादव ने 15वें ओवर में शाहबाज के खिलाफ छक्का और चौका लगाकर रन गति को पटरी पर लाने की कोशिश की.  उन्होंने 17वें ओवर में हसरंगा की गेंद को दर्शकों के पास भेजने के बाद अगले ओवर में हर्षल के खिलाफ दो चौके लगाये. उन्होंने 19वें ओवर में सिराज के खिलाफ छक्का जड़ने के बाद एक रन लेकर 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. इस ओवर में उन्होंने और दो छक्के लगाकर 23 रन बटोरे. हर्षल पटेल ने 20वें ओवर में सिर्फ सात रन दिये जिसके आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार ने छक्का लगाकर टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया.  

(इनपुट: एजेंसी)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget