एक्सप्लोरर

IPL 14 के दूसरे हिस्से में नई शुरुआत करेगी Delhi Capitals, कोच पोंटिंग ने बनाया खास प्लान

Delhi Capitals की टीम प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे है. बावजूद इसके टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने नए प्लान के साथ मैदान पर उतरने का दावा किया है.

IPL 2021: आईपीएल 14 में अब तक 8 में से 6 मुकाबले जीतकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे बनी हुई है. अच्छी स्थिति में होने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 14 के दूसरे हिस्से के लिए नए सिरे से शुरुआत करने का प्लान बनाया है. टीम के कोच रिकी पोंटिंग का कहना है कि यूएई में टूर्नामेंट के शिफ्ट होने के बाद पहले हाफ का प्रदर्शन मायने नहीं रखता है.

पोंटिंग का मानना है कि चार महीने का लंबा अंतराल होने की वजह से टीम को नए सिरे से शुरुआत करनी होगी. कोच ने कहा, ''यह मायने नहीं रखता कि हमने सत्र के पहले हाफ में कैसा प्रदर्शन किया. हमने तब काफी अच्छा क्रिकेट खेला था और तब से चार महीने हो चुके हैं इसलिये हमें फिर से शुरूआत करनी होगी.''

दिल्ली कैपिटल्स का सारा जोर खुद को बेहतर करने पर रहेगा. पोंटिंग ने कहा, ''हमें टूर्नामेंट के बढ़ने के साथ साथ खुद को भी बेहतर करना होगा और सुनिश्चित करना होगा कि हम टूर्नामेंट के अंत की ओर अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलें.''

पूर्व कप्तान ने आगे कहा, ''टूर्नामेंट के पहले हाफ में हमारा प्रदर्शन ऐसा इसलिए था क्योंकि हमने तब अच्छा क्रिकेट खेला था और कड़ी मेहनत की थी लेकिन मुझे नहीं लगता कि हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेला था.''

अय्यर की वापसी से खुश हैं पोंटिंग

रिकी पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ वापस जुड़कर बेहद खुश हैं. पोंटिंग का कहना है कि वह पिछले चार महीने से टीम के साथ दोबारा जुड़ने का इंतजार कर रहे थे. पोंटिंग ने श्रेयश अय्यर की वापसी पर भी खुशी जाहिर की है.

कोच ने कहा, ''श्रेयस की वापसी शानदार है. उसकी ट्रेनिंग शानदार रही है. वह भी मैदान पर उतरने, रन जुटाने और जीत हासिल करने के लिये बेताब है. वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी है, उसके आने से टीम मजबूत ही होगी, इसमें कोई शक नहीं.''

श्रेयस ने कंधे की चोट से उबरकर दिल्ली कैपिटल्स में वापसी की है. अय्यर को हालांकि ऋषभ पंत की कप्तानी में ही मैदान पर उतरना होगा. दिल्ली कैपिटल्स की टीम 22 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी.

Virat Kohli को रिप्लेस करेंगे Rohit Sharma, बतौर टी20 कप्तान बेहद शानदार है रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget