एक्सप्लोरर

बिना दर्शकों के आईपीएल खेलने को तैयार हैं रहाणे, कहा- फैंस की सुरक्षा के लिए सब मंजूर

कोरोना वायरस की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन रद्द होने के कगार पर है. हालांकि बीसीसीआई आयोजन के विकल्प तलाश रहा है.

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है. कोरोना के कहर की वजह से आने वाले महीनों में भी क्रिकेट टूर्नामेंट्स के शुरू होने की संभावना काफी कम नज़र आ रही है. हालांकि इसी बीच बिना दर्शकों के ही खेलों के आयोजन के विकल्प आजमाने के विचार सामने आ रहे हैं. इंडिया की टेस्ट टीम के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने भी बिना दर्शकों के खेलों के आयोजन का समर्थन किया है.

अजिंक्य रहाणे ने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कहा कि अगर प्रशंसकों के स्वास्थ की बात है तो वह बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेलने को भी तैयार हैं. बता दें कि इस सीजन में रहाणे राजस्थान रॉयल्स की बजाए दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नज़र आने वाले थे.

रहाणे ने कहा, "कोविड-19 महामारी ने हर किसी को बताया है कि अप्रत्याशित चीजें हो सकती हैं, इसलिए हम जो कर रहे हैं उसमें खुश रहना चाहिए. साथ ही हमारे पास जो है, उसकी कद्र करनी चाहिए. यह जरूरी है कि हम अपनी रोज की जिंदगी में सकारात्मकता और धैर्य बनाए रखें. मुझे लगता है कि इससे हमें निश्चित तौर पर आगे जाने में मदद मिलेगी."

रहाणे ने आगे कहा, "जहां तक आईपीएल और बाकी खेलों की बात है तो मुझे लगता है कि यह बिना दर्शकों के खेले जा सकते हैं. हम सभी ने खाली स्टेडियमों में घरेलू क्रिकेट खेली है. यह अनुभव सभी खिलाड़ियों को है. जाहिर सी बात है कि हम अपने प्रशंसकों के बिना कुछ नहीं हैं और इसलिए हमारे लिए उनकी सुरक्षा पहले है. मुझे लगता है कि अगर वो घर से भी मैच देखेंगे तो यह उनके लिए काफी अच्छा अनुभव होगा. प्रशंसकों की सुरक्षा अहम है और अगर हमें खाली स्टेडियमों में खेलना पड़ा तो हम इसके लिए तैयार हैं."

बता दें कि आईपीएल को कोरोना वायरस की वजह से अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है. शुरुआत में आईपीएल के 13वें सीजन के लिए 29 मार्च तारीख तय की गई थी, जिसे बाद में 15 अप्रैल तक बढ़ाया गया. लेकिन लॉकडाउन की वजह से आईपीएल का आयोजन मुमकिन नहीं हुआ.

डिविलियर्स को नहीं मिला था कैंप्टेंसी का कोई ऑफर, स्टार क्रिकेटर ने खबर को फर्जी बताया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget