एक्सप्लोरर

T20 World Cup: Hardik Pandya की चोट पर स्थिति साफ नहीं, टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ीं

आईपीएल 14 के दूसरे हाफ में हार्दिक पांड्या अब तक मैदान पर नहीं उतरे हैं. हार्दिक पांड्या की चोट कितनी गंभीर है इसे लेकर स्थिति साफ नहीं हो रही है.

T20 World Cup: अगले महीने यूएई में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है. वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया नई मुश्किल में फंसती नज़र आ रही है. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर अब बेहद गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं. हार्दिक पांड्या आईपीएल 14 के दोबारा होने के बाद अब तक मैदान पर नहीं उतरे हैं. 

आईपीएल 14 के दूसरे हाफ में मुंबई इंडियंस की टीम दो मैच खेल चुकी है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से बाहर रहने वाले हार्दिक पांड्या केकेआर के साथ हुए मैच में भी मैदान पर नहीं उतरे. मुंबई इंडियंस की ओर से भी अब तक हार्दिक पांड्या की चोट पर स्पष्ठ अपडेट जारी नहीं किया गया है.

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड का कहना है कि हार्दिक पांड्या फिट होने के करीब हैं. उन्होंने कहा, ''हार्दिक पांड्या ट्रेनिंग कर रहे हैं. हार्दिक पांड्या जल्द ही मैच फिट हो जाएंगे. हम जानते हैं कि हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के साथ जिन टीमों के लिए भी खेलते हैं उन्हें कितना बैलेंस मुहैया करवाते हैं.''

हार्दिक पांड्या अहम खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस का कहना है कि टीम टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनज़र फैसले ले रही है. शेन बॉन्ड ने कहा, ''मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के तौर पर अपने खिलाड़ियों की देखभाल बेहतर ढंग से करती है. अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर हमारी पूरी नज़र हैं. हमें उम्मीद है कि हार्दिक पांड्या अगला मैच खेलते हुए दिखाई देंगे.''

मुंबई इंडियंस ने हालांकि हार्दिक पांड्या को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं दिखाने का दावा भी किया है. हार्दिक पांड्या ना सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से बल्कि गेंदबाजी से भी टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के लिए बेहद अहम भूमिका निभाते हैं. फिलहाल हार्दिक पांड्या लिमिटिड ओवर्स फॉर्मेट में टीम इंडिया के नंबर वन ऑलराउंडर हैं और उनका चोटिल होना वर्ल्ड कप जीतने की संभावना कम कर सकता है. 

MI Vs KKR: रोहित शर्मा ने हार के बाद मानी गलती, बताया केकेआर के खिलाफ कहां हुई मुंबई से चूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget