एक्सप्लोरर

IPL 2022: पंजाब किंग्स के इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर आश्चर्य में हैं हरभजन, कही ये बात

पंजाब की टीम अपने पिछले चार में से तीन मुकाबले गंवा चुकी है. IPL प्वाइंट्स टेबल में यह टीम खिसककर आठवें स्थान पर पहुंच गई है.

पंजाब किंग्स ने IPL 2022 के शुरुआती मैचों में श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज भानुका राजपक्षा को प्लेइंग इलेवन में जगह दी थी. वह बेहतर लय में भी नजर आ रहे थे. राजपक्षा ने पंजाब के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 3 मैचों में 230.56 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 83 रन बनाए थे. लेकिन जैसे ही इंग्लिश बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो पंजाब किंग्स से जुड़े तो राजपक्षा को बाहर बैठाकर बेयरस्टो को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जाने लगा जबकि बेयरस्टो अब तक एक भी मुकाबले में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं.

बेयरस्टो ने पंजाब की ओर से 4 मैचों में 105 के स्ट्राइक रेट से महज 41 रन बनाए हैं. वह अब तक पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं. अब उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि जबरदस्त लय में नजर आ रहे भानुका राजपक्षा को प्लेइंग इलेवन से बाहर रख कर पंजाब की टीम एक बड़ी गलती कर रही है.

हरभजन ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में कहा, 'पहली बात को आपको इन फॉर्म बल्लेबाज को कभी भी बाहर करना ही नहीं चाहिए. भानुका ऐसे बल्लेबाज थे जो पंजाब के लिए बेहतर खेल रहे थे. अगर आप किसी अच्छे बल्लेबाज को जो फॉर्म में हैं उसे बाहर कर के जॉनी बेयरस्टो जैसे बल्लेबाजों को सिर्फ रेपुटेशन को देखते हुए टीम में लाते हैं कि वह आएंगे और आते ही वह बहुत सारे रन बनाएंगे तो ऐसा नहीं होता है. क्रिकेट में आपने जो पहले कर दिया वो बीत गया अब आगे क्या होगा वो किसी को पता नहीं. तो फिलहाल जो लड़का अच्छा कर रहा है आप उसे ही पहले आगे रखिए चाहे बाहर आपका कोई सीनियर खिलाड़ी ही क्यों न बैठा हो.'

प्वाइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर खिसक गई है पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स की टीम IPL 2022 में मिली अच्छी शुरुआत को भूना नहीं सकी. टीम ने अपने पिछले 4 में से 3 मैच गंवा दिए हैं. एक से बढ़कर एक धाकड़ बल्लेबाजों के बावजूद यह टीम प्रदर्शन में निरतंरता नहीं रख पा रही है. फिलहाल IPL 2022 के 7 में से 3 मैच जीतकर पंजाब की टीम 6 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है.

यह भी पढ़ें..

IPL 2022: मुंबई इंडियंस को इस तरह मिल सकती है पहली जीत, रोहित को करना होगा ऐसा

दिनेश कार्तिक को पहली वाइफ से मिला था धोखा, दूसरी ने संवार दी जिंदगी, ऐसी रही है इनकी पर्सनल लाइफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget