एक्सप्लोरर

IPL 2022: अहमदाबाद की सड़कों पर गुजरात टाइटंस की विजयी परेड, आज मुंबई में भी होगी पार्टी

IPL 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस की पूरी स्क्वॉड सोमवार शाम को अहमदाबाद की सड़कों पर उतरी.

Gujarat Titans Victory Parade: IPL ट्रॉफी जीतने के बाद गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का जश्न खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में देर तक जश्न और फिर होटल में धूम-मस्ती के बाद सोमवार शाम को गुजरात की पूरी स्क्वाड अहमदाबाद (Ahmedabad) की सड़कों पर नजर आई. ओपन टॉप बस में गुजरात के खिलाड़ी IPL ट्रॉफी के साथ विजयी परेड में शरीक हुए. इस बीच सड़कों पर हजारों की तादाद में फैंस (Gujarat Titans Fans) मौजूद रहे. गुजरात टाइटंस का यह जश्न फिलहाल यहीं नहीं थमा है. आज शाम गुजरात टाइटंस की मुंबई में भी एक पार्टी होगी.

ऐसी रही विजयी परेड
गुजरात टाइटंस की ओर से अपनी स्क्वाड की इस विजयी परेड के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं. इसी के साथ गुजरात टीम के कई खिलाड़ियों ने भी सोशल मीडिया पर इस जश्न से जुड़ी पोस्ट की हैं. इन फोटो और वीडियो में गुजरात टाइटंस अपनी जर्सी के रंग में रंगी एक ओपन बस पर सवार हैं. हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल समेत सभी गुजरात के खिलाड़ी और स्टाफ सदस्य इस दौरान सड़कों पर खड़े अपने फैंस का अभिवादन स्वीकारते नजर आते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

आज मुंबई में होगी पार्टी
सोमवार शाम अहमदाबाद की सड़कों पर विजयी परेड निकालने के बाद गुजरात टाइटंस आज रात मुंबई में होगी. यहां टीम के ऑनर फर्म की ओर से खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए पार्टी दी जाएगी. ब्रिटिश इक्विटी एंड इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी फर्म 'सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स' गुजरात टीम की मालिक है. नीलामी में इस फर्म में अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को 5,625 करोड़ में खरीदा था.

यह भी पढ़ें..

IPL 2022 Full Winners List: 'इमर्जिंग प्लेयर' से लेकर 'कैच ऑफ दी सीजन' तक, किसे मिला कौन सा अवॉर्ड और कितनी प्राइज मनी? देखें लिस्ट  

IPL 2022: सुनील नरेन की गेंदों पर रन बनाना रहा सबसे मुश्किल, देखिए टॉप-5 बेस्ट बॉलिंग इकोनॉमी की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget