एक्सप्लोरर

GT vs CSK: फॉर्म में लौटे रुतुराज गायकवाड़, चेन्नई ने गुजरात को दिया 170 रनों का लक्ष्य

GT vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने 48 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के जड़े. वहीं अंबाती रायडू ने 31 गेंदों में 46 रन बनाए.

GT vs CSK: पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के 29वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 4 विकेट पर 169 रन बनाए. चेन्नई के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने 48 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के जड़े. वहीं अंबाती रायडू ने 31 गेंदों में 46 रन बनाए. रायडू के बल्ले से 4 चौके और दो छक्के निकले. 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही. इस बार रॉबिन उथप्पा का बल्ला खामोश रहा. वह सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेजा. इसके बाद तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए मोईन अली भी सस्ते में निपट गए. उन्हें एक रन पर अल्ज़ारी जोसेफ ने आउट किया. 

32 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद चेन्नई की पारी को रुतुराज गायकवाड़ और अंबाती रायडू ने संभाला. गायकवाड़ ने 48 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के जड़े. वहीं अंबाती रायडू ने 31 गेंदों में 46 रन बनाए. रायडू के बल्ले से 4 चौके और दो छक्के निकले. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की. 

अंत में रविंद्र जडेजा 12 गेंदों में 22 रनों पर नाबाद लौटे. वहीं शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 19 रन बनाए. अंतिम गेंद पर वह रन आउट हुए. वहीं गुजरात के लिए अल्ज़ारी जोसेफ ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. इसके अलावा यश दयाल और मोहम्मद शमी को एक-एक सफलता मिली. 

यह भी पढ़ें- 

IPL 2022: कोहली ने टीम से निकाला था बाहर, अब 197 की औसत से रन बना रहा है यह बल्लेबाज

Video: उमरान मलिक की गेंद पर लिविंगस्टोन ने लगाया 106 मीटर का छक्का, विलियमसन और कुंबले ने दिया ऐसा रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget