एक्सप्लोरर

IPL 2022: कोहली ने टीम से निकाला था बाहर, अब 197 की औसत से रन बना रहा है यह बल्लेबाज

अगर आईपीएल में दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अभी तक बेहद शानदार प्रदर्शन किया है. आईपीएल की 5 पारियों में उन्होंने अभी तक 197 औसत से 197 रन बनाए हैं.

आईपीएल 15 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के स्टार खिलाड़ी दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)  ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है. दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)  इस सीजन में एक फिनिशर की भूमिका में नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस भूमिका को अभी तक बेहद शानदार तरीके से निभाया है. जिसके बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी को लेकर मांग उठ रही है. तो आइये जानते हैं कि किस वजह से दिनेश कार्तिक को एक बार फिर से टीम इंडिया में जगह मिलनी चाहिये: 

आईपीएल में बेहद शानदार रहा है प्रदर्शन 

अगर आईपीएल में दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अभी तक बेहद शानदार प्रदर्शन किया है. आईपीएल की 5 पारियों में उन्होंने अभी तक 197 औसत से 197 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 209.57 का रहा है. इसके अलावा उन्होंने RCB की जीत में कई बार महत्वपूर्ण योगदान दिया है. वो टीम में एक फिनिशर के रूप में खुद को लगातार साबित कर रहे हैं. 

फिनिशर की है जरूरत 

महेंद्र सिंह धोनी के जाने के बाद टीम इंडिया लगातार एक फिनिशर की तलाश कर रही है. इस भूमिका में दिनेश कार्तिक नजर आ सकते हैं. टीम इंडिया ने अभी तक हार्दिक, वैंकटेश अय्यर, सूर्यकुमार यादव को अजमाया है. लेकिन कार्तिक ने हाल में ही जिस तरह से प्रदर्शन किया है. उसके बाद वो टी20 की वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने की रेस में शामिल हो गए हैं. 

'जीतना चाहते हैं वर्ल्ड कप'  

दिल्ली के खिलाफ मैच के बाद कोहली को इंटरव्यू देते हुए उन्होंने कहा था कि मेरा मकसद इस समय सिर्फ टीम इंडिया के लिए फिर से खेलना हैं. मैं जानता हूं कि इस साल टी20 वर्ल्ड कप होना है आर मैं इस वर्ल्ड कप का हिस्सा बनना चाहता हूं. मैं अपने देश को एक खिताब जिताना चाहता हूं. काफी समय हो गया है, जब टीम इंडिया ने कोई भी आईसीसी का टूर्नामेंट नहीं जीता है. उनके इस बयान से साफ़ है कि कार्तिक इस समय वर्ल्ड कप टीम ने जगह बनाने के लिए बेताब हैं. ऐसे में अगर उन्हें टीम इंडिया में एक बार फिर से मौका मिलता है तो वो जरूर कमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः PBKS vs SRH: विलियमसन ने जीता टॉस, मयंक अग्रवाल के बिना उतरी पंजाब, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

GT vs CSK: गुजरात और चेन्नई के मुकाबले में हो सकती है रिकॉर्ड्स की बारिश, देखें आंकड़े

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget