एक्सप्लोरर

IPL 2024 में अब नहीं दिखेंगे ग्लेन मैक्सवेल? फिर मेंटल हेल्थ का हवाला देकर लिया ब्रेक

Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल ने RCB से कहा है कि अब समय आ गया है कि उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को मौका मिले. मैक्सवेल ने खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए ब्रेक लिया है.

Glenn Maxwell Break From IPL 2024: आईपीएल 2024 में जीत के लिए तरस रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है. मैक्सवेल का अब इस सीजन खेलना काफी मुश्किल माना जा रहा है. हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले मैक्सवेल ने खुद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और कोच से कहा कि अब समय आ गया है कि उनकी जगह किसी और को मौका दिया जाए. 

आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने बल्लेबाजी में अपनी खराब फॉर्म के चलते आईपीएल से ब्रेक लेने का फैसला किया है. उन्होंने एक बार फिर मेंटल हेल्थ का हवाला देकर क्रिकेट से दूरी बनाई है. इससे पहले 2019 में भी मैक्सवेल मेंटल हेल्थ की वजह से क्रिकेट से करीब छह महीने दूर रह चुके हैं. 

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को आरसीबी के मैच के लिए मैक्सवेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. इसका कारण मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच के दौरान लगी ऊंगली की चोट बताया गया था. हालांकि, बाद में मैक्सवेल ने खुद को टीम से बाहर करने की बात स्वीकार कर ली. 

मैक्सवेल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, यह काफी आसान फैसला था. मैं पिछले मैच के बाद कप्तान फाफ डुप्लेसी और कोच के पास गया और कहा कि शायद अब समय आ गया है कि मेरी जगह किसी और को आजमाया जाए. यह खुद को थोड़ा मानसिक और शारीरिक आराम देने के अलावा अपने शरीर को फिट करने का अच्छा समय है. अगर टूर्नामेंट के दौरान मुझे शामिल कराने की जरूरत होती है तो उम्मीद है कि मैं मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत स्थिति में वापस आ सकता हूं और प्रभाव डाल सकता हूं. 

यह मैक्सवेल के करियर में दूसरी दफा है जब इस ऑलराउंडर ने खुद की मानसिक और शारीरिक फिटनेस के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर रहने का फैसला किया है. मैक्सवेल ने अक्टूबर 2019 में भी ऐसा ही ब्रेक लिया था और तब उन्होंने कहा था कि उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से आराम की जरूरत है. इसके कुछ महीनों बाद इस 35 साल के खिलाड़ी ने वापसी की थी.

आईपीएल के मौजूदा सीजन में वह छह मैच में बल्ले से कोई महत्वपूर्ण योगदान नहीं दे सके हैं, उन्होंने 94 के स्ट्राइक रेट से महज 32 रन जुटाये हैं, बल्कि इसमें से 28 रन तो उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाये थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget