एक्सप्लोरर

Glenn Maxwell Vini Raman Marriage: भारतीय लड़की से शादी करेंगे ग्लेन मैक्सवेल! वायरल हो रहा कार्ड

Glenn Maxwell & Vini Raman: ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. वे भारतीय मूल की विनी रमन से शादी करेंगे.

Glenn Maxwell Vini Raman Wedding invitation card viral: ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. वे भारतीय मूल की विनी रमन से शादी कर सकते हैं. विनी और मैक्सवेल की शादी का एक कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. हालांकि इन दोनों की तरफ से अभी तक इसको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनी और मैक्सवेल साल 2017 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इसके बाद दोनों ने फरवरी 2020 में सगाई कर ली थी. अब यह खबर वायरल हुई है कि दोनों मार्च में मेलबर्न में पारंपरिक तमिल रिवाजों के मुताबिक शादी करेंगे. 

विनी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक वे एक फार्मासिस्ट हैं. विनी का परिवार चेन्नई से है. हालांकि उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ और वहीं से पढ़ाई समेत बाकी चीजें भी हुईं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ही फार्मेसी की पढ़ाई भी की. विनी के पिता वेंकट रमन और मां विजय लक्ष्मी उनके जन्म से पहले ही ऑस्ट्रेलिया में बस गए थे.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों की मानें तो विनी और मैक्सवेल तमिल ब्राह्मण शैली से विवाह करेंगे. इसमें कई इंटरनेशनल क्रिकेटर्स को इनवाइट किया जाएगा. 

बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल का भारत से काफी पुराना लगाव रहा है. वे क्रिकेट मैचों की वजह से भारत आते रहे हैं और इसके साथ-साथ वे आईपीएल में लंबे टाइम से खेल रहे हैं. मैक्सवेल फिलहाल आईपीएल की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा हैं. उन्हें टीम ने आईपीएल में 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया है.

यह भी पढ़ें : Watch: IPL ऑक्शन में पूरी हुई Tilak Varma के दोस्तों की ख्वाहिश, उठाओ-उठाओ कह रहे थे, मुंबई ने उठा लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget