एक्सप्लोरर

IPL 2025 के प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल, नोट कर लीजिए दिन, तारीख, वेन्यू और टाइमिंग समेत फुल डिटेल्स

IPL 2025 Playoffs Schedule: आईपीएल 2025 के लीग मैच खत्म हो गए हैं. पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में क्वालीफाई किया है.

IPL 2025 Playoffs Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव में है. इस सीजन के लीग मैच खत्म हो गए हैं. अब गुरुवार, 29 मई से प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होंगे. पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में क्वालीफाई किया है.

29 मई को पहला क्वालीफायर 

आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में खेला जाएगा. मैच का टॉस शाम सात बजे होगा, वहीं मुकाबले की शुरुआत साढ़े सात बजे से होगी. इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगी, वहीं हारने वाली टीम को दूसरा क्वालीफायर खेलना होगा. 

30 मई को एलिमिनेटर 

शुक्रवार, 30 मई को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में एलिमिनेटर मैच होगा. एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होगा. इस मैच को जीतने वाली टीम पहला क्वालीफायर हारने वाली टीम के साथ दूसरा क्वालीफायर खेलेगी. मैच का टॉस शाम सात बजे होगा, वहीं मुकाबले की शुरुआत साढ़े सात बजे से होगी.

1 जून को दूसरा क्वालीफायर 

रविवार, 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा. एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम और क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम के बीच क्वालीफायर-2 खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी. मैच का टॉस शाम सात बजे होगा, वहीं मुकाबले की शुरुआत साढ़े सात बजे से होगी.

3 जून को फाइनल 

आपको बता दें कि 3 जून को आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. खिताबी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. क्वालीफायर-1 और क्वालीफायर-2 जीतने वाली टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. मैच का टॉस शाम सात बजे होगा, वहीं मुकाबले की शुरुआत साढ़े सात बजे से होगी.

सिर्फ फाइनल के लिए रिजर्व डे 

बता दें कि आईपीएल में क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच में रिजर्व डे नहीं होता है. वैसे, अब तक आईपीएल में कभी भी क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच बारिश में नहीं धुले हैं. बारिश को देखते हुए बीसीसीआई ने एक्स्ट्रा टाइम दो घंटे का रखा है. यानी अगर साढ़े 9 बजे भी मैच शुरू होता है तो भी पूरे 20 ओवर का मैच खेला जाएगा. अगर बारिश की वजह से बिल्कुल भी मैच नहीं हो पाया तो फिर लीग स्टेज में प्वाइंट्स टेबल में ऊपर रहने वाली टीम आगे बढ़ जाएगी. यानी उस मैच की विजेता होगा. खिताबी मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget