एक्सप्लोरर

Umran Malik: इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने की उमरान मलिक की तारीफ, कहा- अपनी बॉलिंग को एंजॉय करें

Brett Lee On Umran Malik: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा कि उमरान नेचुरल टैलेंट हैं. यह बात उन्हें खास बनाती है.

Brett Lee On Umran Malik: IPL 2022 सीजन में हर मैच के बाद उमरान मलिक के प्रशंसकों में बढ़ोतरी हो रही है. रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर पहले ही उमरान मलिक की तारीफ कर चुके हैं. शोएब अख्तर ने कहा था कि अगर उमरान मलिक उनका रिकॉर्ड तोड़ते हैं, तो उन्हें खुशी होगी. दरअसल, क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज बॉल डालने का रिकार्ड शोएब अख्तर के नाम है. अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ब्रेट ली ने उमरान मलिक की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि उमरान मलिक नेचुरल टैलेंट हैं, इसलिए इस बात की मुझे पूरी उम्मीद है कि वह आगामी दिनों में जरूर अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

'अपनी बॉलिंग को एंजॉय करें उमरान मलिक'

ब्रेट ली ने कहा कि उमरान मलिक की स्पीड शानदार है. 150 किमी प्रतिघंटा स्पीड से बॉल करना बेहद खास होता है. उन्होंने कहा कि उमरान मलिक पिछले कुछ मैचों में जरूर महंगा साबित हुए हैं, लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कि वह अभी महज 22 साल के हैं. मुझे इस बात की चिंता नहीं है, मेरी सलाह है कि जितनी तेज बॉल कर सकते हो करो. ब्रेट ली ने उमरान मलिक के बॉलिंग एक्शन की तारीफ की. उन्होंने कहा कि उमरान का एक्शन शानदार है. इस एक्शन से वह बेहतर से बॉल कर सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि बॉलर 150 किमी प्रतिघंटा स्पीड से बॉल करने के लिए काफी मेहनत करते हैं, लेकिन मलिक आसानी से इस स्पीड पर बॉल फेंक लेते हैं. जब मैं उनसे मिलूंगा तो बोलूंगा कि जैसा कर रहे हो, करते रहो. अपनी गेंदबाजी को एंजॉय करो.

'उमरान मलिक नेचुरल टैलेंट'

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा कि उमरान मलिक नेचुरल टैलेंट हैं. यह बात उन्हें खास बनाती है. उन्होंने कहा कि उमरान मलिक से मैं कभी मिला नहीं हूं, लेकिन इतना दावे से कह सकता हूं कि मलिक अपने स्कूल में सबसे तेज दौड़ता होगा. इस सीजन उमरान मलिक अब तक 13 मैचों में 21 विकेट ले चुके हैं. पिछले 6 मैचों में 3 मैच ऐसे रहे, जिसमें उमरान मलिक कोई विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सके. वहीं, पिछले 2 मैचों में उमरान मलिक को 3 विकटे मिली हैं.

ये भी पढ़ें-

KKR vs LSG: 20 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद डिकॉक की शानदार विकेटकीपिंग, 7 फीट डाइव लगाकर लपका कैच

KKR vs LSG: 6 बॉल पर चाहिए थे 21 रन, पहली तीन गेंदों में बन गए 16 फिर हुआ ये...आखिरी ओवर का रोमांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget