एक्सप्लोरर

IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने कैसे गंवा दिए तीन मैच और कहां हो रही है चूक? यहां समझें

मुंबई इंडियंस ने इस IPL में अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है.

सबसे ज्यादा बार IPL का खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस की टीम इस बार पूरी तरह फ्लॉप रही है. इस टीम ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले गंवा दिए हैं. शुरुआती दो मुकाबलों में तो मुंबई की टीम ने जीत के काफी नजदीक होकर मैच हारे थे लेकिन तीसरे मैच में उसे एकतरफा हार मिली. इस मैच में पूरे वक्त KKR की टीम मुंबई पर हावी नजर आई. KKR ने 16 ओवर में ही मुंबई को पटखनी दे दी. मुंबई इंडियंस की इन हारों के पीछे बड़े कारण क्या रहे हैं और टीम कहां चूक रही है, उस पर एक एनालिसिस..

कप्तान रोहित शर्मा का फ्लॉप प्रदर्शन: हिटमैन रोहित शर्मा ने पहले मैच में तो 41 रन बनाए थे लेकिन उसके बाद दोनों मैचों में वह फ्लॉप रहे. अब तक तीन मैचों में उनके बल्ले से महज 64 रन निकले हैं. वह टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे हैं. यही कारण है कि टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पा रही है.

बल्लेबाजी में सिर्फ इशान और तिलक ने दिखाई निरंतरता: इशान किशन और तिलक वर्मा को छोड़ दे तो मुंबई इंडियंस के बाकी सभी बल्लेबाज रोहित की तरह ही फ्लॉप रहे हैं. अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड और डेनियल सेम्स बल्लेबाजी में जरा भी सहयोग नहीं दे पाए. तीसरे मैच में तो अनमोलप्रीत और टिम डेविड को प्लेइंग इलेवन से बाहर भी रखा गया. हालांकि इनकी जगह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने सूर्यकुमार और डिवॉल्ड ब्रेविस ने बेहतर खेल दिखाया लेकिन बाकी बल्लेबाजों से सहयोग नहीं मिलने के कारण टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाई

धीमा रन रेट: मुंबई इंडियंस के तीनों मैचों में देखा गया है कि बल्लेबाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जगह क्रीज पर जमने के प्रयास में होते हैं. मुंबई के खिलाड़ी नियमित अंतराल में बड़े-बड़े शॉट तो लगा रहे हैं लेकिन एकतरफा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी अब तक मुंबई के किसी भी बल्लेबाज ने नहीं की है. टीम का रन रेट हर मैच में धीमा ही रहा है. जैसे तीसरे मुकाबले में ही पावरप्ले में महज एक विकेट खोने के बावजूद मुंबई इंडियंस आठवें ओवर तक केवल 45 रन बना पाई थी. यह हार के बड़े कारणों में से एक है.

बुमराह रंग में नहीं: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुमराह के आखिरी ओवर को छोड़ दें तो इस सीजन में अब तक बुमराह अपने रंग में नहीं लौटे हैं. मुंबई के पहले और तीसरे मैच में उन्हें एक भी विकेट हाथ नहीं लगा, इसके साथ ही उन्हें रन भी बहुत पड़े. वह केवल राजस्थान के खिलाफ मैच में 3 विकेट ले पाए थे.

चौथे और पांचवें गेंदबाज की कमी: मुंबई इंडियंस की लगातार हार के पीछे यह समस्या एक बड़ा कारण रही है. टीम की ओर से टायमल मिल्स और मुरुगन अश्विन तो बेहतर गेंदबाजी कर रहे हैं. बुमराह का प्रदर्शन औसत है लेकिन मुंबई के चौथे और पांचवें गेंदबाज खूब रन लूटा रहे हैं. डेनियल सेम्स और पोलार्ड की विपक्षी बल्लेबाज खूब धुनाई कर रहे हैं. बासिल थम्पी भी किसी-किसी ओवर में खूब रन दे देते हैं. यहां टीम को हार्दिक और क्रुणाल पांड्या जैसे ऑलराउंडर्स की कमी महसूस हो रही है.

यह भी पढ़ें..

IPL 2022: क्या होता है 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ दी ईयर' अवॉर्ड और क्या हैं इसकी शर्तें?

IPL 2022: 'जब आपकी 'एक्स' आपका शिकार करने लौटे', राजस्थान रॉयल्स ने चहल के RCB कनेक्शन पर किया यह मजेदार ट्वीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget