एक्सप्लोरर

Dhoni Review System: 'माही इज बैक', धोनी रिव्यू सिस्टम ने उड़ाए निकोलस पूरन के होश; चारों तरफ हो रही वाहवाही

LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में दिखे.

Dhoni Review System: 'धोनी रिव्यू सिस्टम' एक बार फिर चर्चा में आ गया है. एमएस धोनी की आंखें 'आउट या नॉट-आउट' का कितना सटीक आंकलन कर सकती हैं, यह लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (LSG vs CSK) मैच में एक बार फिर देखा गया. यह मामला LSG के तूफानी बल्लेबाज निकोलस पूरन के आउट होने का है, जिन्हें अंशुल कंबोज ने मात्र 8 रन के स्कोर पर आउट कर दिया. बता दें कि पूरन अभी ऑरेंज कैप के धारक हैं, जो 7 मैचों में 357 रन बना चुके हैं.

DRS मतलब 'धोनी रिव्यू सिस्टम'

यह मामला लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के चौथे ओवर का है. अंशुल कंबोज गेंदबाजी कर रहे थे और ओवर की आखिरी गेंद पर CSK टीम ने निकोलस पूरन के खिलाफ LBW की अपील की थी. ग्राउंड अंपायर ने थोड़ा समय लेने के बाद पूरन को नॉट-आउट करार दिया था. वहीं कंबोज के विश्वास को देखते हुए CSK के कप्तान धोनी ने चेहरे पर हल्की मुस्कुराहट के साथ DRS का इशारा कर दिया. रिव्यू में पता चला कि गेंद लेग स्टंप को हिट कर रही थी. नतीजन अंपायर को अपना फैसला बदल कर पूरन को आउट करार देना पड़ा.

धोनी की हो रही खूब तारीफ

एमएस धोनी अब तक IPL 2025 में आठवें और नौवें क्रम पर बैटिंग करते दिखे हैं. उनका बल्लेबाजी क्रम इस सीजन कई बार चेन्नई की हार का कारण बन चुका है. इसी बल्लेबाजी क्रम ने धोनी को आलोचनाओं में घेरा हुआ था, लेकिन एक DRS से उन्होंने लोगों को एक बार फिर अपना फैन बना लिया है.

एमएस धोनी IPL इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर हैं. उन्होंने अपने 271 मैचों के आईपीएल करियर में 195 बल्लेबाजों को आउट किया है. वो अब तक 150 कैच ले चुके हैं और 45 बल्लेबाजों को स्टंप आउट कर चुके हैं. वो अच्छे से जानते हैं कि स्टंप्स के पीछे खड़े होकर मैच कैसे पलटा जाता है, लखनऊ के खिलाफ मैच में एक बार फिर उन्होंने ऐसा करके दिखाया है.

यह भी पढ़ें:

Shaik Rasheed Profile: पापा की 2 बार छूटी नौकरी, गरीबी में बीता बचपन; जानिए कौन हैं CSK के लिए डेब्यू करने वाले शेख रशीद

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget