एक्सप्लोरर

IPL 2020: दिनेश कार्तिक ने कहा- इसलिए भारतीय खिलाड़ियों को खाली मैदान में खेलने में नहीं होगी परेशानी

IPL 2020: बीसीसीआई के सामने आईपीएल को बंद दरवाजे में करवाने का विकल्प है. हालांकि मौजूदा स्थितियों में आईपीएल का आयोजन मुमकिन ही नहीं है.

IPL 2020: कोरोना वायरस की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिए टाला जा चुका है. हालांकि आईपीएल में भारी भरकम पैसे की वजह से बीसीसीआई किसी भी तरह इस सीजन का आयोजन करवाना चाहता है. कोविड-19 के खतरे को देखते हुए बंद दरवाजे में आईपीएल करवाने का विकल्प भी सामने आया है. कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने साफ कर दिया है उन्हें बिना दर्शकों के आईपीएल के 13वें सीजन में खेलने में कोई परेशानी नहीं है.

कार्तिक का कहना है कि खाली स्टेडियम में खेलने से भारतीय खिलाड़ियों को कोई परेशनी नहीं होगी, क्योंकि भारतीय क्रिकेटर खाली स्टेडियम में ही खेल कर बड़े हुए हैं. कार्तिक ने इंग्लैंड की पूर्व महिला खिलाड़ी ईशा गुहा के साथ इंस्टाग्राम पर बात करते हुए यह प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा, "हम में से कई खिलाड़ी खाली स्टेडियम में खेल कर ही बड़े हुए हैं. इसलिए यह हमारे लिए नई बात नहीं होगी."

कार्तिक ने कहा, "यह निश्चित तौर पर अजीब होगा, क्योंकि हमने आईपीएल कभी बिना दर्शकों के नहीं खेला है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में हम बिना दर्शकों के ही मैच खेल कर बड़े हुए हैं."

दो बार टाला जा चुका है आईपीएल 13

इंडियन प्रीमियर लीग के लिए बीसीसीआई ने 29 मार्च से 24 मई का कार्यक्रम तय किया था. लेकिन मार्च के दूसरे हफ्ते में ही देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ने की वजह से आईपीएल को 15 अप्रैल तक टाला गया. इसके बाद लॉकडाउन के चलते आईपीएल के आयोजन की तैयारियां भी नहीं हो पाईं.

इतना ही नहीं इंडिया में कोविड-19 के लगातार बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए 16 अप्रैल को बीसीसीआई ने आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए टालने का एलान कर दिया. बीसीसीआई के चीफ सौरव गांगुली पहले ही साफ कर चुके हैं कि उन्हें निकट भविष्य में क्रिकेट के किसी आयोजन की उम्मीद नहीं है.

आईपीएल के बेस्ट कप्तान की रेस में धोनी ने मारी बाजी, इस दिग्गज खिलाड़ी को पछाड़ा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget