एक्सप्लोरर

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कार्तिक की टीम इंडिया में हो सकती है वापसी, इन खिलाड़ियों की जगह पक्की

India vs South Africa: भारतीय क्रिकेट टीम दिनेश कार्तिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने सीरीज के लिए मौका दे सकती है. इसमें कई नए खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है.

Dinesh Karthik India vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिये जब रविवार को भारतीय टीम का चयन किया जायेगा तो उभरते हुए स्टार जैसे उमरान मलिक और मोहसिन खान को उनके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) प्रदर्शन के लिये पुरस्कृत किया जा सकता है जबकि अनुभवी शिखर धवन और दिनेश कार्तिक के टी20 टीम में वापसी की संभावना है. ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या ने भी आईपीएल में अच्छा करके अपनी फॉर्म और फिटनेस दिखायी है जिससे नौ जून से शुरू हो रही पांच मैचों की श्रृंखला के लिये उनका भी टीम में शामिल किया जाना तय है. वह पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद से भारत के लिये नहीं खेले हैं. पांड्या आखिरकार नियमित रूप से गेंदबाजी कर रहे हैं जो राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी की कोशिश के लिये अहम था.

दो महीने लंबे आईपीएल और टेस्ट टीम के 15 जून को रवानगी के कारण सभी प्रारूपों में खेलने वाले खिलाड़ियों को घरेलू श्रृंखला के लिये आराम दिया जा सकता है जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं. जून के अंत में आयरलैंड में होने वाले दो टी20 के लिये भी ऐसी ही टीम चुने जाने की उम्मीद है. अगर ऐसा होता है तो कप्तानी की जिम्मेदारी या तो धवन या हार्दिक के कंधों पर आ सकती है. धवन ने पिछले साल श्रीलंका में टीम की अगुआई की थी जबकि पांड्या ने गुजरात टाइटन्स के लिये पदार्पण सत्र में कप्तान के तौर प्रभावित किया है.

आईपीएल से भविष्य के स्टार खिलाड़ियों का मिलना जारी है और यह सत्र भी अलग नहीं रहा. उमरान ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिये अपनी रफ्तार से तो मोहसिन खान ने अपनी रफ्तार और सटीक गेंदबाजी से प्रभावित किया. जैसा कि लखनऊ सुपर जायंट्स के उनके कप्तान लोकेश राहुल ने कहा कि बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज की शीर्ष स्तर के क्रिकेट में हमेशा मांग रहेगी तो मोहसिन को रविवार को बड़ा ब्रेक मिल सकता है. बायें हाथ के तेज गेंदबाजों में एक और अर्शदीप सिंह भी दौड़ में हैं जिन्होंने फिर से पंजाब किंग्स के लिये अच्छा प्रदर्शन किया. डेथ ओवरों में उनका इकोनोमी रेट सर्वश्रेष्ठ में से एक रहा और उन्होंने इच्छानुसार यार्कर फेंकने की भी क्षमता दिखायी जो टी20 प्रारूप के लिये बेहद अच्छी है.

बल्लेबाजी विभाग में तिलक वर्मा ने अपने पहले ही आईपीएल सत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला के लिये उन पर भी विचार किया जा सकता है क्योंकि उनके मुंबई इंडियंस कप्तान रोहित शर्मा (जो भारतीय टीम के कप्तान भी हैं) ने इस बायें हाथ के बल्लेबाज की काफी प्रशंसा की है. दीपक हुड्डा और वेंकटेश अय्यर को वेस्टइंडीज और श्रीलंका श्रृंखला में मध्यक्रम में आजमाया गया था और देखना होगा कि इनमें से कोई टीम में अपना स्थान बरकरार रखता है या फिर चयनकर्ता आईपीएल फॉर्म को तरजीह देंगे.

दिनेश कार्तिक ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये ‘फिनिशर’ की भूमिका के लिये मजबूत दावा पेश किया है और उनके भी भारतीय टीम में फिर से (कई बार) वापसी की उम्मीद है. राहुल तेवतिया को भी इस स्थान पर मौका दिया जा सकता है जिन्होंने गुजरात को इस सत्र में मुश्किल परिस्थितियों में जीत दिलायी. युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की फॉर्म भी आकर्षण का केंद्र रही और संभवत: ‘कुलचा’ (चहल) के लिये वापसी का रास्ता बन सकता है. टी20 विश्व कप के लिये अभी यह शुरूआती दिन होंगे लेकिन टीम प्रबंधन को दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला से आस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट के लिये अपने कोर ग्रुप के खिलाड़ियों पर फैसला करने के लिये आइडिया मिल जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें : IPL 2022: हेटमायर की वाइफ पर कमेंट करके बुरे फंसे सुनील गावस्कर, कमेंट्री से हटाने की हो रही मांग

IPL 2022: आईपीएल इतिहास के बेस्ट स्पिनर साबित हुए युजवेंद्र चहल, हरभजन सिंह को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget