एक्सप्लोरर

'धोनी ओवररेटेड फिनिशर हैं, अनसोल्ड बॉलर के खिलाफ गेम खत्म नहीं कर पाए'

IPL 2023: धोनी जो काम नहीं कर पाए थे वो अब्दुल समद ने कर दिखाया. इसी वजह से धोनी निशाने पर आ गए हैं.

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 16 में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान के बीच टक्कर देखने को मिली. लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स का मैच नहीं होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी चर्चा में आ गए हैं. हालांकि इस बार धोनी कोई मुकाम हासिल करने की वजह से नहीं बल्कि आलोचना का शिकार होने की वजह से खबरों में आए हैं. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने धोनी के बेहतरीन फिनिशर होने पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इतना ही नहीं धोनी की तुलना हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अब्दुल समद से की जा रही है. श्रीकांत ने धोनी पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ''धोनी नीलामी में अनसोल्ड रहने वाले संदीप शर्मा के खिलाफ मैच खत्म नहीं कर पाए. लेकिन अब्दुल समद ने संदीप शर्मा के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए मैच को खत्म किया. धोनी बहुत ही ज्यादा ओवरेटेड फिनिशर हैं.''

धोनी पर इसलिए खड़े हुए सवाल

दरअसल, आईपीएल की शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टक्कर देखने को मिली थी. इस मैच में जीत के लिए आखिरी ओवर में सीएसके को 21 रन की जरूरत थी. पहली तीन गेंद पर 14 रन स्कोर भी हुए. लेकिन आखिरी तीन गेंद पर धोनी कमाल नहीं दिखा पाए. धोनी के बल्ले से संदीप शर्मा की गेंदों पर सात रन स्कोर नहीं हुए. नतीजा ये हुआ कि राजस्थान रॉयल्स मैच को जीतने में कामयाब रही.

लेकिन अब्दुल समद के सामने संदीप शर्मा की चमक फीकी पड़ गई. हैदराबाद को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 4 रन बनाने की जरूरत थी. संदीप शर्मा ने यॉर्कर लैंथ पर ही गेंद डाली. समद ने इस गेंद को अच्छे से पढ़ लिया और बाउंड्री पार 6 रन के लिए भेज दिया. अब्दुल समद के इस शॉट ने संदीप शर्मा को हीरो से विलेन बना दिया. इसके साथ ही धोनी पर भी सवाल खड़े हो गए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget