एक्सप्लोरर

IPL 2022: मुंबई के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे CSK के डेवोन कॉनवे, शादी के लिए पहुंच चुके हैं दक्षिण अफ्रीका

न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे चेन्नई सुपर किंग्स की स्क्वॉड का हिस्सा हैं. उन्हें अब तक केवल एक IPL मैच में खेलने का मौका मिला है.

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी डेवोन कॉनवे आज (21 अप्रैल) मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. वह अपनी शादी के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुके हैं. 18 अप्रैल को अपने साथी खिलाड़ियों के साथ हुई प्री वेडिंग पार्टी के बाद ही डेवान CSK के बायो-बबल से हट चुके थे. वह अब 23 अप्रैल को वापस भारत पहुंचेंगे यानी संभवतः वह 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले CSK से जुड़ जाएंगे.

न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे अपनी गर्लफ्रैंड किम के साथ दक्षिण अफ्रीका में शादी के बंधन में बंधेंगे. CSK के बायो-बबल को छोड़ने से पहले उन्हें चेन्नई के साथी खिलाड़ियों की ओर से यादगार प्री वेडिंग पार्टी मिली. सोमवार (18 अप्रैल) को हुई इस पार्टी में चेन्नई के सभी खिलाड़ी और स्टाफ दक्षिण भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए थे. फ्रेंचाइजी ने इस प्री वेडिंग पार्टी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किए थे.

इस प्री वेडिंग पार्टी में डेवान सफेद चमकदार शर्ट और लुंगी के साथ कंधे पर गमछा डाले नजर आए थे. सभी खिलाड़ियों ने उनके संग फोटो खिंचवाए थे. एमएस धोनी और रुतुराज गायकवाड़ जहां पीले कुर्ते में दिखाई दे रहे थे, वहीं मोईन अली लाल तो मिचेल सेंटनर नीले कुर्ते में नजर आए थे.

IPL प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है चेन्नई
CSK के लिए अब तक यह IPL पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ है. टीम को 6 में से महज एक मैच में जीत नसीब हुई है. प्वाइंट्स टेबल में वह 9वें स्थान पर मौजूद है. आज (21 अप्रैल) टीम का मुकाबला मुंबई इंडियंस से है. मुंबई की टीम अब तक इस सीजन में एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है.

यह भी पढ़ें..

IPL 2022: मुंबई इंडियंस को इस तरह मिल सकती है पहली जीत, रोहित को करना होगा ऐसा

दिनेश कार्तिक को पहली वाइफ से मिला था धोखा, दूसरी ने संवार दी जिंदगी, ऐसी रही है इनकी पर्सनल लाइफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget