एक्सप्लोरर

CSK IPL Champion 2021: जीत के बाद सुरेश रैना ने पोस्ट किया इमोशनल मैसेज, क्या CSK के साथ खत्म हो जाएगी उनकी पारी?

Suresh Raina Emotional Post: फाइनल के लिए रैना को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी. हालांकि मैच के दौरान वो डग आउट (Dug out) से लगातार अपनी टीम के लिए चीयर करते नजर आए.

Suresh Raina Emotional Post:  सुरेश रैना (Suresh Raina) का शुमार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ही नहीं बल्कि आईपीएल (IPL) के दिग्गज बल्लेबाजों में किया जाता है. इस साल भले ही रैना अपनी बल्लेबाजी में संघर्ष करते हुए नजर आए हो लेकिन एक टीम प्लेयर के तौर पर उनके जोश में कोई कमी नहीं आई है. फाइनल के लिए रैना को प्लेइंग इलेवन (Playing11) में जगह नहीं मिली थी. हालांकि मैच के दौरान वो डग आउट (Dug out) से लगातार अपनी टीम के लिए चीयर करते नजर आए. रैना ने फाइनल में टीम की जीत के बात ट्विटर (Twitter) पर पोस्ट करके सबका शुक्रिया भी अदा किया. साथ ही उन्होंने IPL में चार खिताब के मुकाम को पाने के लिए खुद को खुशकिस्मत भी बताया. इसके अलावा ड्रेसिंग रूम और दुबई के मैदान से रैना ने मैच के बाद की कई शानदार फोटो भी अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की हैं. ऐसा भी माना जा रहा है कि ये CSK के लिए रैना का आखिरी IPL हो सकता है अब आगे वो शायद ही पीली जर्सी में खेलते नजर आएं. 

टूर्नामेंट में खिताबी जीत के बाद रैना ने ट्विटर पर पोस्ट किया, "ये सपने जैसा है. चौथा IPL खिताब जीतकर मैं अपने आप को बेहद खुशक़िस्मत महसूस कर रहा हूं. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों और इतनी शानदार लीडरशिप के साथ खेलना मेरे लिये गर्व की बात है. मैं आप सभी का शुक्रगुजार हूं. इस पूरे अभियान में अपना सब कुछ दांव पर लगाने और इसे यादगार बनाने के लिए आप सबका शुक्रिया."

रैना ने सोशल मीडिया में जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उनमें वो अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में धोनी और टीम के अन्य खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य भी नजर आ रहे हैं.   

रैना ने साथी खिलाड़ियों संग पोस्ट की ड्रेसिंग रूम की तस्वीर  

इससे पहले रैना ने IPL Trophy के साथ ड्रेसिंग रूम की तस्वीर भी पोस्ट की है. इस तस्वीर में वो टीम के अपने साथी खिलाड़ियों संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं.  

बता दें कि रैना को मांसपेशी में खिंचाव को लेकर पिछले दो मैचों में बाहर बैठाया गया था. हालांकि इस सीजन में जिस तरह की खराब फ़ॉर्म से वो गुजरे हैं उसे देखकर CSK की टीम में उनके भविष्य को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. 

यह भी पढ़ें 

T20 World Cup 2021: अब शुरू होगी टी-20 वर्ल्ड कप में बादशाहत की जंग, जानें पूरा शेड्यूल

Avi Barot Death: अंडर-19 में Team India की कप्तानी कर चुके युवा क्रिकेटर Avi Barot का निधन, सदमे में क्रिकेट जगत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget